फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: After AAP, BSP, GGP, now Jayas opens its cards, will field its candidates

MP Election 2023: आप, बसपा, जीजीपी के बाद अब जयस ने खोले पत्ते, उतारेगी अपने प्रत्याशी

Tue, 03 Oct 2023 01:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 01:42 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है यहां अब भाजपा और कांग्रेस के साथ ही अन्य दल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने लगे हैं। सबका अपना वोट बैंक का दावा है। कोई एससी वोटर के भरोसे है तो एसटी पर विश्वास जता रहा है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: After AAP, BSP, GGP, now Jayas opens its cards, will field its candidates
जयस जल्द करेगी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरे मोर्चे की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बाद अब जय आदिवासी शक्ति (जयस) ने भी अपने पत्ते खोलते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। जयस 43 विधानसभाओ में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए विधानसभाओं का चयन भी कर लिया गया है। हालांकि अभी प्रत्याशियों का चयन होना बाकी है। इसके साथ ही सीटों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। इसके बीएसपी 178 और जीजीपी 52 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। आप भी 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार चुकी है। ऐसे में तीसरे मोर्चे की सक्रियता ने भाजपा और कांग्रेस की मुस्किले बढ़ा दी हैं। अब ज्यादा नफा या नुकसान भाजपा और कांग्रेस में किसको होगा यह तो चुनाव का परिणाम ही बताएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बनाई चुनाव कमेटी 
जयस के प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजालदा ने बताया कि हमने ये निर्णय लिया है कि जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  2023 में अपने उम्मीदवार उतारेगा। सीटों का चयन कर लिया गया है। हमनें एक चुनाव कमेटी बनाई है। इसमें चुनाव कमेटी अध्यक्ष और 10 सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी आगे निर्णय लेगी। आगामी दिनों में उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा। हमने लोगों से नाम और सुझाव बुलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर लड़ने का निर्णय कुक्षी मनावर धरमपुरी सरदारपुर गंधवानी बड़वानी पानसेमल राजपुर सेंधवा भगवानपुर भिकनगांव बड़वाह महेश्वर मांधाता पंधाना नेपानगर बागली खातेगांव सैलाना रतलाम ग्रामीण पेटलावद थांदला झाबुआ राघोगढ़ हरसूद बैतूल आमला भैंसदेही घोड़ाडोंगरी हरदा टिमरनी मुलताई देवरी बांदा बीना मल्हेरा सुसनेर  जयसिंहनगर अनूपपुर पुष्पराजगढ़ निवास मंडला डिंडोरी

जाति का खेल
यहां इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही ओबीसी वर्ग को साधने में जुटी हुई है। वहीं जयस जैसे छोटे संगठन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के आदिवासी वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। मध्य प्रदेश में 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 84 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां आदिवासी वोटरों का अच्छा प्रभाव है।  आदिवासी आबादी प्रदेश में 22 फीसदी है। ऐसे में सरकार बनवाने में इस वर्ग की खासी भूमिका नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed