फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: 7 thousand complaints received on C-Vigil app were resolved in 100 minutes.

MP Election 2023: सी-विजिल ऐप पर आई 7 हजार शिकायतें, 100 मिनट में हुआ निपटारा

Tue, 07 Nov 2023 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

Madhya Pradesh Election 2023: आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी विजिल एप के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंच रही हैं। इन सभी को आयोग तेजी से निपटा रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।
 

विज्ञापन
MP Election 2023: 7 thousand complaints received on C-Vigil app were resolved in 100 minutes.
सी-विजिल ऐप पर आई 7 हजार शिकायतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग के सी विजिल एप पर आई 7 हजार से भी अधिक शिकायतों को 100 मिनट के अंदर निपटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की अब तक 7 हजार 673 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ये सभी शिकायतें सी-विजिल ऐप के माध्यम से मिली हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हुई है। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जानकारी त्वरित मिल सके, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप तैयार किया गया है। यह ऐप आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही सक्रिय है।
विज्ञापन


इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की किसी भी तरह की शिकायत फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से कर सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राजन ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर लिया गया एक्शन
इधर, राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। प्रदेश में अब तक आपराधिक प्रवृत्ति के 1 लाख 60 हजार 926 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही 40 हजार 783 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंटों की तामीली करा ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 69 हजार 144 लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा करा लिये गये हैं।


730 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अब तक 2 हजार 889 अवैध हथियार, 683 कार्टिज, 3 हजार 919 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम भी मिला हैं। ये सभी सामग्रियां तत्काल जब्त कर ली गई हैं। प्रदेश में कुल 376 अंतर्राज्यीय नाकों एवं 696 आंतरिक नाकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 839 फ्लाईंग स्क्वाड (उड़नदस्ता), 994 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 99 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed