फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Voting Today 11.13 Percent Till 9 AM in Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Indore News

MP Election Voting: MP में शाम 5 बजे तक 71.16 फीसदी मतदान, आगर मालवा में सबसे ज्यादा, अलीराजपुर में सबसे कम

Fri, 17 Nov 2023 06:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 06:01 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023 Voting News: मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर मतदान जारी है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बालाघाट में सबसे ज्यादा और भोपाल में सबसे कम मतदान हुआ। 

विज्ञापन
MP Election 2023 Voting Today 11.13 Percent Till 9 AM in Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Indore News
मध्यप्रदेश में मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। सुबह मतदान का प्रतिशत कम था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता घरों से निकलकर वोट करने पहुंचे। प्रदेश में शाम 5 बजे 71 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा आगर मालवा में 82 प्रतिशत और अलीराजपुर में सबसे कम  56.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


वहीं, भोपाल में शाम 5 बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा इंदौर में 64.95 प्रतिशत, जबलपुर में 66.24 प्रतिशत और ग्वालियर में 61.64 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा अनुपपूर में 74.85 प्रतिशत, अशोक नगर में 69.13 प्रतिशत, बालाघाट में 79.78 प्रतिशत, बड़वानी में 70.36 प्रतिशत, बैतूल में 73.96 प्रतिशत, भिंड में 58.41 प्रतिशत, भोपाल में 59.19 प्रतिशत, बुरहानपुर में 72.64 प्रतिशत, छतरपुर में 66.37 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 78.85 प्रतिशत, दमोह में 73.83 प्रतिशत, दतिया में 69.66 प्रतिशत, देवास में 76.42 प्रतिशत, धार में 72.35 प्रतिशत, डिंडोरी में 78.30 प्रतिशत, गुना में 74.98 प्रतिशत, हरदा में 74.20 प्रतिशत, झाबुआ में 73.10 प्रतिशत, कटनी में 69.03 प्रतिशत, खंडवा में 69.99 प्रतिशत, खरगोन में 75.54 प्रतिशत, मंडला में 71.52 प्रतिशत, मंदसौर में 78.07 प्रतिशत, मुरैना में 64.76 प्रतिशत, नर्मदापुरम में 76.97 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 77.44 प्रतिशत, नीमच में 81.19 प्रतिशत, निवाड़ी में 77.33 प्रतिशत, पन्ना में 69.41 प्रतिशत, रायसेन में 73.13 प्रतिशत, राजगढ़ में 80.34 प्रतिशत, रतलाम में 80.02 प्रतिशत, रीवा में 64.45 प्रतिशत, सागर में 70.44 प्रतिशत, सतना में 66.52 प्रतिशत, सीहोर में 71.57 प्रतिशत, सिवनी में 80.39 प्रतिशत, शहडोल में 75.03 प्रतिशत, शाजापुर में 80.95 प्रतिशत, श्योपुर में 77.33 प्रतिशत, शिवपुरी में 71.33 प्रतिशत, सीधी में 64.54 प्रतिशत, सिंगरौली में 72.20 प्रतिशत, टीकमगढ़ में 68.09 प्रतिशत, उज्जैन में 73.37 प्रतिशत, उमरिया में 74.22 प्रतिशत, विदिशा में 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


ऐसे बढ़ रहा मतदान प्रतिशत- 
सुबह 9 बजे- प्रदेश में 11.13 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 16.9 फीसदी मतदान हुआ। इंदौर में मतदान प्रतिशत सबसे कम 6.94 फीसदी रहा।
दोपहर 11 बजे- प्रदेश में 27.62 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नीमच में 34.75% और भोपाल में सबसे कम 19.30% मतदान। 
दोपहर 1 बजे-  प्रदेश में 45.40 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा बालाघाट में 54.47% और भोपाल में सबसे कम 32.83 फीसदी रहा। 
दोपहर 3 बजे- प्रदेश में 60.52 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा शाजापुर में 70.27% और भोपाल में सबसे कम 45.34 फीसदी रहा।  
शाम 5 बजे तक 71.11 फीसदी मतदान, आगर मालवा में 82% सबसे ज्यादा, अलीराजपुर में 56.24% सबसे कम। 

बीते दो विधानसभाा चुनाव से शुरुआत दो घंटे में महिला को वोट प्रतिशत बढ़ा 
बता दें इससे पहले सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश निर्वाचन पदधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस वात्रर कर बताया कि प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ जिले में 16.4 प्रतिशत और सबसे कम इंदौर में 6.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजन ने बताया कि सुबह 9 बजे तक पुरुषों ने 12% और महिलाओं ने 11.89 प्रतिशत मतदान किया है। भोपाल में 7.7 प्रतिशत, जबलपुर में 11.67 प्रतिशत, ग्वालियर में 9.9% और आगर मालवा में 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार बीते दो विधानसभा चुनाव से शुरुआती 2 घंटे में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजन ने बताया कि छतरपुर में गोली चलने से युवक की मौत की घटना एक दिन पूर्व की है, उसका मतदान से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, मुरैना दिमनी के मिरगन गांव में गोली चलने की घटना का कलेक्टर ने खंडन किया। उन्होंने दो पक्षों में मामूली झड़प होने की बात बताई है। राजन ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है l 

राजन ने बताया कि सुबह सभी पोलिंग बूथों पर मॉक पोल हुआ, जिसमें कुछ ईवीएम में दिक्कत आई थी। उनको बदल दिया गया। इसके बाद 7 बजे मतदान शुरू कर दिया गया। मतदान के दौरान कुछ जगह ईवीएम में दिक्कत की सूचना मिली थी, लेकिन मतदान बाधित नहीं हुआ। सभी जगह मतदान चल रहा है और शांतिपूर्ण चल रहा है।  राजन ने कहा कि जब तकनीकी कमी से लंबे समय तक दो घंटे से ज्यादा समय तक मतदान प्रभावित होता है, तब वहां पर मतदान का समय बढ़ाने पर विचार किया जाता है।



भोपाल में 7.95 फीसदी मतदान
भोपाल की सभी सात विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ। भोपाल की बैरसिया विधानसभा में 7.56 फीसदी, भोपाल उत्तर में 5.56 फीसदी, नरेला में 4.54 फीसदी, भोपाल दक्षिण में 5.28 फीसदी, भोपाल मध्य में 4.98 फीसदी, गोविंदपुरा में 5.01 फीसदी, हुजूर विधानसभा में 8.27 फीसदी मतदान हुआ।


इंदौर में 6.52 फीसदी मतदान
इंदौर की बात करें तो सुबह 9 बजे तक सभी सीटों पर 6.52 फीसदी मतदान हुआ, जिनमें देपालपुर में 13.51 फीसदी, इंदौर 5 में 8.48 फीसदी, महू में 7.97 फीसदी, राउ में 7.38 फीसदी, इंदौर 4 में 6.42 फीसदी, सांवेर में 6.38 फीसदी, इंदौर 2 में 4.08 फीसदी, इंदौर 1 में 2.33 फीसदी, इंदौर 3 में 1.45 फीसदी मतदान हुआ। 

खरगोन में 14.57 फीसदी मतदान
सुबह 9 बजे तक खरगोन जिले में 14.57% मतदान हो गया है। भीकनगांव में 17.50, बड़वाह में 14.21, महेश्वर में 14.85, कसरावद में 12.40,  खरगोन में 12.63, भगवानपुरा में 15.69 फीसदी मतदान हुआ। खंडवा जिले में सुबह 9 बजे तक 12.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा मांधाता में 15.48 प्रतिशत मतदान हुआ। दमोह जिले में सुबह 9 बजे तक लगभग 12.26% मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed