फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Effect of fog along with cold in MP, Bhopal colder than last year in November, cold increased due to weake

Mp: MP में ठंड के साथ कोहरे का असर,नवंबर में पिछले साल से सर्द भोपाल,उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने बढ़ी ठंड

Sun, 17 Nov 2024 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 17 Nov 2024 09:55 PM IST
सार

एमपी के लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भोपाल समेत कई शहरों में कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। 

विज्ञापन
MP: Effect of fog along with cold in MP, Bhopal colder than last year in November, cold increased due to weake
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। भोपाल और जबलपुर में टेम्प्रेचर सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। भोपाल की रातें पिछले साल से ज्यादा सर्द होने लगी हैं। कुछ दिनों में उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ेगा।
विज्ञापन



पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड का असर 
जहां राजधानी भोपाल में ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वहीं मध्य प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। पचमढ़ी में दिन-रात दोनों ही सबसे ठंडे हैं। नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे सर्द रही हैं। शनिवार रविवार की रात में यहां पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह मौसम में ठंडक की वजह से झील किनारे धुंध छाई रही। निचले मैदानी इलाकों में घास पर ओस जमी दिखी।
विज्ञापन


नवंबर के पिछले साल से ज्यादा सर्द  भोपाल की रातें
राजधानी भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर माह में कम तापमान दर्ज किया गया है। पिछले साल 14 नवंबर को भोपाल में रात का टेम्प्रेचर 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह रात नवंबर की सबसे सर्द रात थी जबकि इस बार शुक्रवार-शनिवार की रात में पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी भोपाल में नवंबर का महीना पिछले साल से भी सर्द है। हालांकि रविवार को रात को 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इधर जबलपुर में भी रात का पारा सामान्य से कम है। यहां तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। जबलपुर में भी सामान्य से नीचे तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल, इंदौर-जबलपुर में बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 नवंबर तक प्रदेश में ठंड का दौर बना रहेगा। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ेगी जबकि पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। इसकी वजह उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर कम होना है। वहीं, पहाड़ों में जेटस्ट्रीम का चलना है। ये हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी आ रही हैं। इस वजह से शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जो अगले कुछ दिन और बना रहेगा। सुबह के समय ठंड के साथ कोहरा भी रात के टेम्प्रेचर में गिरावट और सुबह के समय ठंड का असर होने के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। पिछले 3 दिन से भोपाल समेत कई जिलों में सुबह 8 बजे तक कोहरा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed