फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Crime News Serial Killer Sentenced To Life Imprisonment Know About Murder Incident Inside Story

MP News: सीरियल किलर को उम्र कैद, सागर में तीन और भोपाल में एक चौकीदार की हत्या की थी, ऐसे देता था दर्दनाक मौत

Sat, 15 Feb 2025 11:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Feb 2025 11:49 AM IST
सार

मप्र के सागर और भाेपाल जिले में चार चौकीकारों की हत्या करने वाले सीरियर किलर को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह सजा भोपाल में हत्या के मामले में सुनाई गई है, जबकि सागर में तीन हत्याओं का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।  

विज्ञापन
MP Crime News Serial Killer Sentenced To Life Imprisonment Know About Murder Incident Inside Story
आरोपी शिव गौंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौकीदारों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को भोपाल जिला अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। सीरियल किलर सागर का रहने वाला है। उसने तीन चौकीदारों की सागर के अलग-अलग स्थानों पर हत्या करने के बाद भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में भी एक चौकीदार की हत्या की थी। भोपाल में हत्या करने से पहले ही सागर पुलिस उसकी तलाश में भोपाल रवाना हो चुकी थी। लेकिन, जब तक भोपाल पुलिस के सहयोग से उसकी लोकेशन का पता चला, वह चौकीदार की हत्या कर चुका था। भोपाल जिला न्यायालय ने शहर में की गई हत्या के मामले में सीरियल किलर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं, सागर में की गई हत्याओं का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। सीरियल किलर केजीएफ-2 सहित कुछ अन्य फिल्मों से प्रेरित था। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजन सुधाविजय सिंह भदौरिया ने बताया कि अगस्त 2022 में सागर में एक के बाद एक हत्याएं हो रही थीं। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी थी, इसी बीच 2 सितंबर को भोपाल में भी 23 वर्षीय चौकीदार सोनू वर्मा की खजूरी थाना क्षेत्र में हत्या हो गई। सोनू वर्मा की हत्या के मामले में जब सागर और भोपाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसकी पहचान शिव गौंड निवासी जिला सागर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


सीरियल किलर का कबूलनामा
सीरियल किलर ने बताया कि उसने 28 अगस्त 2022 को सागर में एक चौकीदार की हत्या की थी। इसके बाद 28-29 अगस्त की दरमियानी रात सागर के कैंट क्षेत्र में एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी की हत्या की थी। 29-30 अगस्त की दरमियानी रात गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्याओं के आरोपी की तलाश में थी, तभी तीसरी हत्या मोती नगर थाना इलाके में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात हो गई थी। यहां भी एक मकान की रखवाली करने वाले मंगल अहिरवार के सिर पर वार कर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पकड़ा गया हत्या?
सागर में एक बाद एक हुईं तीन हत्यों की जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला, जिसकी लोकेशन भोपाल के लालघाटी के पास मिली। सागर पुलिस भोपाल के लिए रवाना हुई और भोपाल पुलिस से संपर्क किया। दोनों जिलों की पुलिस जब उक्त मोबाइल नंबर के अंतिम लोकेशन पर पहुंची तब तक भोपाल के खजूरी क्षेत्र में चौकीदार सोनू वर्मा की हत्या हो चुकी थी। इसी हत्या के मामले में आरोपी शिव गौंड को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed