{"_id":"66476901b61d8614330d56a0","slug":"mp-congress-allegation-cm-mohan-yadav-is-seeking-votes-in-name-of-religion-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Congress: कांग्रेस का आरोप- धर्म के नाम पर वोट मांग रहे सीएम मोहन यादव, प्रचार पर चुनाव आयोग लगाए रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Congress: कांग्रेस का आरोप- धर्म के नाम पर वोट मांग रहे सीएम मोहन यादव, प्रचार पर चुनाव आयोग लगाए रोक
Fri, 17 May 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 07:56 PM IST
सार
कांग्रेस ने सीएम डॉ. मोहन यादव के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है। कांग्रेस का कहना है कि सीएम कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं और धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव देश भर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव की चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनावी सभाओं में कांग्रेस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं और राम के नाम पर जगह-जगह जाकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सीएम डॉ. मोहन यादव के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है। कांग्रेस का कहना है कि सीएम मोहन यादव ने हरियाणा में चुनाव रैली के दौरान धर्म के नाम पर वोट मांगे हैं। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से कांग्रेस ने यह की शिकायत
प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है तथा देश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। 15 मई 2024 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा में गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के रेवाड़ी जिले के कौसली कस्बा में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया एवं आमसभा में अपने भाषण में उन्होंने खुलकर धर्म का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
राम के नाम पर वोट मांग रहे मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम मोहन यादव ने भगवान राम के नाम पर मतदाताओं से वोट मांगे और इतना ही नहीं उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि राम मंदिर बनने पर खुशी तो जाहिर की। लेकिन उनकी छाती पर सांप लौट रहे थे, जब मंदिर बन गया तो कहने लगे हमारे राम, तुम्हारे राम। अब जनता तुम्हारा हिसाब करेगी और कांग्रेस को वोट नहीं देंगी।
पत्र में आगे कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र (जीतू) पटवारी द्वारा निवेदन किया गया है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकसभा चुनाव के प्रचार में भगवान राम के नाम का उपयोग करते हुए धर्म का दुरुपयोग किया है एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति मतदाताओं में नफरत फैलाने के उद्देश्य से जहरीला भाषण दिया है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी हैं, जो सरासर प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसलिए उनके विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर का कार्रवाई की जाए। साथ ही सीएम मोहन यादव को लोकसभा चुनाव के आगामी समय में प्रचार करने से तत्काल प्रतिबंधित किया जाए, जो कि न्यायोचित एवं न्यायहित में होगा।
