फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Yadav invites investors, investment proposals worth Rs 3200 crore received in Bengaluru, MOU with many

MP: CM यादव का निवेशकों को न्योता, बेंगलुरु में 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, कई बड़ी कंपनियों से MOU

Thu, 08 Aug 2024 07:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Aug 2024 07:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बेंगलुरु में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के सकारात्मक परिणाम 28 अगस्त को ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में दिखेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के उद्यमियों से संवाद करने की योजना बनाई है, जिससे और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।

विज्ञापन
MP: CM Yadav invites investors, investment proposals worth Rs 3200 crore received in Bengaluru, MOU with many
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेंगलुरु में मध्य प्रदेश में निवेश सत्र के अंतर्गत लगभग 3200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे लगभग रोजगार के 7 हजार अवसर सृजित होंगे। यह दौरा निवेश की दृष्टि से सकारात्मक रहा। मध्य प्रदेश और कर्नाटक का भाई-भाई का संबंध है, दोनों राज्यों में एक सा वातावरण है। कर्नाटक में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग संचालकों को अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए और स्थान मिले, इसी उद्देश्य से इन्वेस्ट मध्य प्रदेश कार्यक्रम कर्नाटक में आयोजित किया गया। ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्ट मध्य प्रदेश के इंटरेक्टिव सत्र के बाद कही। उन्होंने बताया कि गूगल क्लाउड ने कुशल कार्यबल को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। वहीं, तेजस विमान की निर्माता हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड से मध्य प्रदेश में रक्षा संबंधी उद्योग स्थापना के संबंध में चर्चा हुई है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। इसी प्रकार एन वीडिया ने मध्य प्रदेश को 'भारत की इंटेलिजेंस राजधानी' के रूप में स्थापित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आईटी कंपनियों की ख्यातिनाम संस्था नैसकॉम और स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रतिनिधियों तथा इंफोसिस, कॉग्निजेंट, टीसीएस, हैपियस माइन्स और सैप इत्यादि के साथ प्रदेश में आईटी के विकास और उनके भविष्य की योजनाओं के संबंध में चर्चा हुई, जिसके सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कर्नाटक सहित आसपास के राज्यों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। सीएम ने बताया कि लैप इंडिया, रिलायंस कंज्यूमर, डीएचएल ग्लोबल, टेक महिंद्रा, माइक्रोसॉफ्ट, केनेस टेक्नोलॉजी, किर्लोस्कर सिस्टम्स सहित 30 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगलुरु से मिला बड़ा निवेश  
बेंगलुरु में आयोजित इस सत्र के दौरान राज्य को 11 कंपनियों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इसमें लेप इंडिया, एजीआई ग्लास पैक, कोका-कोला, पूर्वाषा ग्रुप, मेटेक्नो, त्यागराजन मिल्स, प्रिंट प्वाइंट फॉर्म पैकेजिंग, फीदरलाइट इंडिया, एसआरवी नीट टेक प्राइवेट लिमिटेड, केनेस टेक्नोलॉजी और एसके मिल्स जैसी कंपनियों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय रोजगार को बल मिलेगा।

फिल्म 'एडवांटेज एमपी' का प्रदर्शन 
कार्यक्रम के दौरान, निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण से परिचित कराने के लिए "एडवांटेज एमपी" नामक एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर मणिपाल समूह के अध्यक्ष मोहनदास पाई, ग्रीनको ग्रुप के अध्यक्ष अनिल चलमाशेट्टी और लैप इंडिया के मुख्य परिचालन एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ. शिववेंकट रमानी उपस्थित थे।




चार कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। इनमें आईईएसए, टाई ग्लोबल, ईएलसीआईएनए और एजीआई शामिल हैं। इन समझौतों का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन, व्यापार विस्तार, तकनीकी विकास और स्थानीय सामग्री व प्रौद्योगिकी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।

ग्वालियर में दिखेंगे निवेश प्रस्तावों के सकारात्मक परिणाम   
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेंगलुरु में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के सकारात्मक परिणाम 28 अगस्त को ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में दिखेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के उद्यमियों से संवाद करने की योजना बनाई है, जिससे और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।

ब्रिटेन, इटली समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया 
इस कार्यक्रम में ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके साथ ही नैसकॉम, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनसे हुई चर्चाओं से राज्य में आईटी और अन्य उद्योगों के विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed