फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM virtually inaugurated the state's largest water park, 'Imagica Aqua' built in Indore at a cost of Rs 22

MP: प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क का CM ने वर्चुअल उद्घाटन किया, इंदौर में 220 करोड़ में बना 'इमेजिका एक्वा'

Wed, 06 Aug 2025 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Aug 2025 10:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल सिर्फ जीवन का आधार नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का भी स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वाटर पार्क न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इंदौर में 220 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क 'इमेजिका एक्वा' का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए इसे इंदौर की नई पहचान बताया।

विज्ञापन
MP: CM virtually inaugurated the state's largest water park, 'Imagica Aqua' built in Indore at a cost of Rs 22
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य का जल से गहरा संबंध है। पृथ्वी की उत्पत्ति से ही जीव जंतु और मनुष्य जल के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। स्नान से भी वही सुख मिलता है, जो माता-पिता के सानिध्य से प्राप्त होता है। हताशा और निराशा या कष्ट की स्थिति में मनुष्य के दु:ख जल के संपर्क से दूर हो जाते हैं। आज वाटर पार्क न केवल मनोरंजन का माध्यम है, अपितु फिटनेस और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह लोगों को उमंग और ऊर्जा से भर देता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  MP News: स्टांप ड्यूटी में 100% से 400% तक बढ़ोतरी, कांग्रेस ने जनविरोधी कदम बताते हुए सदन से किया वॉकआउट
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इंदौर में 220 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ क्षेत्र में निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क 'इमेजिका एक्वा' का बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और ओमप्रकाश सकलेचा आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता की राजधानी है। इंदौर में यह वृहद् वाटर पार्क बदलते दौर में अनुपम उपहार होगा। इंदौर अद्वितीय और आदर्श नगर है। वॉटर पार्क यहां की नई पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वॉटर पार्क प्रारंभ करने के लिए मालपानी समूह को बधाई दी। राजेश, संजय और मालपानी समूह के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोटरयान कराधान विधेयक पारित: टैक्स चोरी पर 4 गुना जुर्माना, बिना परमिट वाहन पर लगेगा 1000 प्रति सीट दंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed