फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Shivraj said - those who oppose Sanatan will face political end, targeted at Congress's Jan Aakrosh Yat

MP: CM शिवराज बोले-सनातन का विरोध करने वालों को होगा राजनीतिक अंत, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर साधा निशाना

Thu, 07 Sep 2023 04:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Sep 2023 04:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सनातन धर्म को लेकर डीएमके नेता उदयनिधि   स्टालिन के बयान और कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
MP: CM Shivraj said - those who oppose Sanatan will face political end, targeted at Congress's Jan Aakrosh Yat
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा 25 सितंबर को सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता महाकुंभ का गुरुवार को जंबुरी मैदान में भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। यहां मंत्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि यहां पर पांचों जन आशीर्वाद यात्राएं  महाकुंभ में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां से कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ अपने क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार और भाजपा की फिर सरकार बनाने के लिए जुटेंगे।

विज्ञापन


सनातन का विरोध करने वालों का राजनीतिक अंत जरूर होगा 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कन्हैया आते है, आते रहे हैं और आते रहेंगे। सदेव थे, हैं और रहेंगे। कन्हैया सनातन है। न उनका आदि  है न अंत है। जो सनातन का विरोध कर रहे हैं। उनका राजनीतिक अंत जरूर होगा। बता दें तमिलनाडू के सीएम के स्टालिन के बेटे और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने बयान दिया था कि सनातन धर्म। डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना जैसा। जिसका हमें विरोध नहीं करना है। बल्कि इसे मिटा देना चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस को आक्रोश मिला, इसलिए आक्रोश यात्रा निकाल रही 
सीएम ने कहा क भाजपा को जनता का  प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जिनको प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। वह आशीर्वाद मांगेंगे। वहीं, जिनको आक्रोश मिलेगा वह आक्रोश यात्रा निकालेंगे। सीएम ने कहा कि आक्रोश इसलिए है क्योंकि कांग्रेस ने 900 वचन में कोई वजन पूरा नहीं किया था। मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। जनधन योजना खा गए और जल जीवन जैसी योजना शुरू नहीं की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए नाम नहीं भेजे। किसानों के साथ धोखा किया। आक्रोश इसलिए है कि दो लाख पीएम आवास वापस लौटा दिए थे। संबल योजना बंद कर दी थी। बच्चों के जन्म पर राशि देना बंद कर दी थी। बच्चियों की शादी की राशि भी नहीं दी। मेरे भांजा भाजियों के लैपटॉप छीन लिए थे। साइकिल देना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री मेधावी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी थी। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करना बंद कर दी थी। इसलिए कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। हम आशीर्वाद के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। बता दें कांग्रेस 15 सितंबर से प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस निकाले माफी यात्रा- वीडी शर्मा 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले कांग्रेस को जन आक्रोश नहीं माफी यात्रा निकालना चाहिए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जनता का एक काम नहीं किया। इसलिए उन्हें माफी यात्रा निकालना चाहिए। 15 महीने के झूठ पर माफी मांगने की यात्रा निकालना चाहिए। 15 माह की सरकार में 15 हजार करोड़ के घोटाले किए हैं। वहीं, इससे पहले भाजपा मुख्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई गई। प्रदेश के नेताओं ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed