फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Meets Governor, Announces Grand Celebrations for State Foundation Day and Birsa Munda Jayanti

एमपी: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले सीएम

Sat, 24 Oct 2026 02:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 24 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती के आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा की। एक नवंबर को स्थापना दिवस पर किसान कल्याण योजनाओं को प्रमुखता दी जाएगी, जबकि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती प्रदेशभर में बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।

विज्ञापन
MP: CM Meets Governor, Announces Grand Celebrations for State Foundation Day and Birsa Munda Jayanti
सीएम मोहन यादव ने की राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात के दौरान इन आयोजनों की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष को प्रदेश सरकार ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थापना दिवस के आयोजनों में किसानों के हित और उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं को शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का उद्घाटन
विज्ञापन


जनजातीय गौरव के रूप में मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदाय की बड़ी आबादी को देखते हुए इस अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास तौर पर जनजातीय क्षेत्रों में उत्साह और भागीदारी के साथ जयंती मनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में देशभर की भागीदारी भी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएम यादव बोले- प्रदेश में तीन साल में दोगुना से ज्यादा होगा मछली उत्पादन, 50 हजार रोजगार का लक्ष्य

आगामी कार्यक्रमों पर भी हुई चर्चा
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आने वाले वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों और सरकार की विभिन्न पहलों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्यपाल ने योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया और सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती के आयोजनों को किसान कल्याण तथा जनजातीय गौरव से जोड़कर मनाने की तैयारी को सरकार के आगामी कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed