फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP By Election: No nomination took place in Vijaypur and Budhni on the first day

MP By Election: विजयपुर और बुधनी में पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, प्रत्याशियों को लेकर भी असमंजस

Fri, 18 Oct 2024 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

श्योपुर और सीहोर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में आदर्श निर्वाचन आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावशील है। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के पहले दिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

विज्ञापन
MP By Election: No nomination took place in Vijaypur and Budhni on the first day
उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर पर उप चुनाव होने हैं। इसके लिए शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ। 25 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख है। इधर दोनों सीटों पर दोनों प्रमुख दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम भी सामने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें  श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में उप निर्वाचन के संबंध में नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि श्योपुर और सीहोर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में आदर्श निर्वाचन आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावशील है। उन्होंने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के पहले दिन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन


उप निर्वाचन का सम्पूर्ण कार्यक्रम
शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर तय की गई है। 28 अक्तूबर तक नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 30 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 13 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के नाम आना बाकी
बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने चुनाव जीतने के लिए ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। हालांकि दोनों पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किए हैं। विजयपुर से वैसे भाजपा की ओर से रामनिवास रावत का नाम लगभग तय है, क्योंकि उन्हें भाजपा में शामिल करते ही मंत्री बना दिया गया है। वहीं बुधनी से रमाकांत भार्गव सहित कई नाम चर्चा में हैं। शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय का नाम भी कार्यकर्ता उठा चुके हैं। कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है, जिताऊ नाम पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही नाम सामने आ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed