फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board 10th 12th Result 2025 Date MPBSE Board Result Kab Aayega Direct Link Marksheet Download

MP Board Result 2025: अगले सप्ताह कभी भी आ सकते हैं 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, अधिकारी बोले- जल्द बताएंगे तारीख

Fri, 02 May 2025 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 02 May 2025 06:35 PM IST
सार

MPBSE MP Board Result 2025 Date: सेक्रेटरी मप्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल केडी त्रिपाठी ने बताया कि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही परिणा घोषणा की डेट जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result 2025 Date MPBSE Board Result Kab Aayega Direct Link Marksheet Download
एमपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अगले सप्ताह 5 मई के बाद कभी भी 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी सकता है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम को ले तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही डेट की घोषणा कर दी जाएगी। विद्यार्थी एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए दो डिटेल्स की जरूरत होंगी- रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर। नतीजे जारी होने पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर रिजल्ट व मार्कशीट चेक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


16.60 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2024-25 सेशन के 10वीं बोर्ड का एग्जाम 27 फरवरी से 19 मार्च तक लिया था जबकि 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था। मैट्रिक और इंटर, दोनों परीक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से 7,06,475 स्टूडेंट्स 12वीं के जबकि 10वीं के 9,53,777 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें: पति-पत्नी के विवाद के बाद पिता ने अपने ही दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। ये आंकड़े 2023 के मुकाबले थोड़े बेहतर थे, जब पास प्रतिशत क्रमशः 55.10% और 55.28% रहा था। अब इस बार देखना होगा कि एमपी बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed