फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP MLA Writes To Prime MInister Narendra Modi, Suggest Lord Shriram's Paduka to Keep In New Parliament

Madhya Pradesh: अब भाजपा विधायक ने नए संसद भवन में मांगा भगवान राम के लिए स्थान, जानिए क्या लिखा है पत्र में

Fri, 26 May 2023 04:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 26 May 2023 04:32 PM IST
सार

New Parliament Building: मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इस बार 28 मई को उद्घाटित होने जा रहे नए संसद भवन परिसर में भगवान राम के लिए स्थान मांग लिया है। 
 

विज्ञापन
MP BJP MLA Writes To Prime MInister Narendra Modi, Suggest Lord Shriram's Paduka to Keep In New Parliament
New parliament building - फोटो : Agency

विस्तार

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने नए संसद भवन परिसर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उनसे निवेदन किया है कि नए संसद भवन परिसर में रामराज्य को साकार करने के लिए राम-चरण पादुका (खड़ाऊ) को स्थापित किया जाए। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कभी अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए तो कभी विंध्य प्रदेश को अलग प्रांत बनाने की मांग कर सुर्खियां बटोरने वाले नारायण त्रिपाठी ने अब भगवान राम का सहारा लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का नया संसद भवन 28 मई 2023 को उद्घाटित हो रहा है। भारत की स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन ब्रिटिश सरकार एवं भारत सरकार के मध्य सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर 2600 वर्ष पूर्व के चोल राजवंश के राजदंड "सेंगोल" को स्थापित करने की योजना स्वागतयोग्य है। 
विज्ञापन


रामराज्य की स्थापना करें 
त्रिपाठी ने लिखा कि भारतीय सनातन धर्म एवं संस्कृति से लेकर भारतीय संविधान तक समूचा भारतवर्ष सदैव 7500 वर्ष पूर्व के रामराज्य की स्थापना हेतु प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है। तपोभूमि विंध्यप्रदेश का चित्रकूट क्षेत्र 'राम-भरत मिलाप' का प्रमाणिक स्थल होने के साथ-साथ रामराज्य की प्रथम संकल्पना की जननी भी है। इस स्थान पर भरत ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से रामराज्य की स्थापना हेतु सत्ता हस्तांतरण करना चाहा था। प्रभु श्रीराम ने गुरुजनों की सहमति पर स्वयं अपनी चरण पादुका (खड़ाऊ) प्रतीक स्वरूप भरत को प्रदान की थी। औपचारिक रूप से रामराज्य की स्थापना की थी। इस तरह भारतीय सनातन धर्म एवं संस्कृति में सत्ता हस्तांतरण का इससे बेहतर प्रतीक अन्य कोई नहीं है। भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी तक ने देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का स्वप्न देखा था। इस वजह से रामराज्य की सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक राम-चरण पादुका (खड़ाऊ) को नए संसद भवन परिसर में स्थापित करने का निवेदन है। यह पारदर्शी, समदर्शी, निष्पक्ष रामराज्य की सनातनधर्मी विचारधारा का वास्तविक सम्मान होगा। जिन विकृत मानसिकता के नेताओं ने खड़ाऊ सत्ता को नकारात्मक और कहीं अन्य से संचालित होने वाली मान रखा है उन्हें भी सबक मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है नारायण त्रिपाठी 
नारायण त्रिपाठी मैहर (सतना) से भाजपा विधायक हैं। कभी अमित शाह को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश भाजपा की शिकायत करते हैं तो कभी अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करते हैं। अप्रैल में तो उन्होंने यह भी कह दिया था कि विंध्य जनता पार्टी बनाएंगे और मध्य प्रदेश से विंध्य प्रदेश को अलग करने की मुहिम शुरू करेंगे। न तो पार्टी छोड़ी और न ही पार्टी बनाई, भाजपा की आंखों की किरकिरी जरूर बने हुए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed