फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP 25 super bikers set out on super bikes on a journey of 1400 km will see the hearts of the country

MP Tourism News: 1400 किमी की यात्रा पर सुपर बाइक्स से निकले 25 सुपर बाइकर्स, देखेंगे देश का दिल

Wed, 20 Sep 2023 01:02 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 20 Sep 2023 01:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश का भ्रमण करने के लिए 1400 किमी की यात्रा पर सुपर बाइक्स से 25 सुपर बाइकर्स निकले है। जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर लोग देखेंगे। मध्यप्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन करता है।

विज्ञापन
MP 25 super bikers set out on super bikes on a journey of 1400 km will see the hearts of the country
1400 किमी की यात्रा पर सुपर बाइक्स से निकले 25 सुपर बाइकर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश टूरिज्म प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए riders in the wild का आयोजन करता है। ये इसका दूसरा संस्करण है। इसमें  बाइकर्स भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए वापिस भोपाल तक का सफर तय करेंगे।

विज्ञापन


देश के कोन-कोने से आए 25 सुपर बाइकर्स आज देश के दिल यानी मध्यप्रदेश की यात्रा पर निकले हैं। भोपाल में सैर सपाटा से आज प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने इन्हें यहां से रवाना किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पर्यटन का साहसिक गतिविधियों संबंधित प्रमुख गतिविधि  "Riders in the wild" के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस के तहत 20 सितम्बर से 27 सितम्बर के बीच ये बाइकर्स प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों से गुजरेंगे। ये 25 सुपर बाइकर्स भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए वापिस भोपाल पहुचेंगे। यह यात्रा लगभग 1400 किमी की होगी। 
विज्ञापन


सुपर बाइक्स का से मध्यप्रदेश के खूबसूरत शहरों का भ्रमण
यह सुपर बाइकर्स चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर, मुम्बई, इन्दौर, देवास, एटा इत्यादि शहरों से हैं। इनके द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक से भ्रमण किये जाने का अनुभव है। इनके द्वारा BMW, डुकाटी, हायाबुसा, हार्ले डेविडसन जैसी सुपर बाइक से निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। सुपर बाइकर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर मानसून के समय मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया जायेगा। इसके साथ कैम्पिंग, ट्रेकिंग, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, ट्रायवल डांस, मार्बल रॉक / धुंआधार विजिट इत्यादि का अनुभव भी लेंगे। "Riders in the wild" का समापन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को भोपाल में किया जाएगा। इससे मध्य प्रदेश को रोमांचक पर्यटन में बाइकिंग गतिविधि के डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed