फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   More than 800 remdesivir injection stolen from Hamidia Hospital Bhopal

भोपाल: हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले, अधीक्षक को हटाया

Tue, 20 Apr 2021 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Apr 2021 09:15 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से शनिवार को 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच  कर रही है। क्राइम ब्रांच  ने मंगलवार को इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक आई.डी.चौरसिया को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
More than 800 remdesivir injection stolen from Hamidia Hospital Bhopal
हमीदिया चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महामारी के खिलाफ लड़ाई में कारगर माने जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बेहद बढ़ गई है। इसी के चलते कई जगह रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने के मामले सामने आए हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से शनिवार को 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच  कर रही है। क्राइम ब्रांच  ने मंगलवार को इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक आई.डी.चौरसिया को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


भोपाल के हमीदिया से शनिवार को चोरी हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में सवालों के घेरे में आए अस्पताल के अधीक्षक आई.डी.चौरसिया को पद से हटा दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि  भोपाल के हमीदिया अस्पताल से शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए कारगर रेमडेसिविर के 860 इंजेक्शन चोरी हो गए थे। इस संबंध में यहां कोहेफिजा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि 860 (रेमडेसिविर) इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। हम जांच कर रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इसका अब तक कोई सुराग मिला है, तो इस पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक अन्य आला पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि आशंका है कि अस्पताल प्रबंधन या स्टाफ से कोई व्यक्ति ऐसा हो सकता है जो इन चोरों के साथ मिला हो, क्योंकि इस समय बाजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग अधिक है।

इससे कुछ ही घंटे पहले अस्पताल में पहुंचे मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि जानकारी मिली है कि (रेमडेसिविर) इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। संभागीय आयुक्त कवीन्द्र कियावत व भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली मौके पर पहुंच गये हैं और जांच शुरू कर दी गई है।  उन्होंने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।


रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला उस वक्त आया है, जब कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में इस इंजेक्शन की भारी कमी है। कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि इस मामले में भादंवि की धारा 457 एवं 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed