फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Monsoon Session: MLA reached Vidhansabha wearing police uniform, protested against the irregularities in const

Monsoon Session: पुलिस की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक, आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 06 Aug 2025 05:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 06 Aug 2025 05:47 PM IST
सार

विधानसभा मानसून सत्र के आठवें दिन आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले को लेकर कांग्रेस विधायक पुलिस की ड्रेस पहनकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आरक्षण भर्ती मामले की जांच की मांग करते हुए गांधी प्रतिमा के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Monsoon Session: MLA reached Vidhansabha wearing police uniform, protested against the irregularities in const
पुलिस के ड्रेस में प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के आठवें दिन आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले को लेकर कांग्रेस विधायक पुलिस की ड्रेस पहनकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आरक्षण भर्ती मामले की जांच की मांग करते हुए गांधी प्रतिमा के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल भाजपा सरकार पर अलग अलग मुद्दों पर आरोप लगाते हुए उसके हिसाब से प्रतीकों के साथ कांग्रेस विधानसभा में प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन


ये घोटाला व्यापम पार्ट 2 है 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इन परीक्षा में असली उम्मीदवारों की जगह नकली सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे। जांच में फोटो, सिग्नेचर, हैंडराइटिंग और फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे, फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए 7411 पदों की भर्ती में खुला खेल जारी है।  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार अपने इस घोटाले के बाद भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देकर युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। ये घोटाला व्यापम पार्ट 2 है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव कल देंगे 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को रक्षाबंधन का शगुन


बनाना चाहते हैं फर्जी कांस्टेबल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा मुख्यमंत्री जो गृहमंत्री भी हैं उनके विभाग में घोटाला हो रहा है जो युवा मेहनत कर पढ़ाई कर परीक्षा देते हैं उनका साथ धोखा हो रहा है, लेकिन व्यापम जैसे घोटाला करने वाले लोग जो सरकार में बैठे हैं वो फर्जी कांस्टेबल बनाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जब तक इस पूरे घोटाले में शामिल लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा नहीं मिलती, पार्टी का आंदोलन विधानसभा से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में भारी बारिश से राहत, अगले 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं, तापमान में होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed