फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mohan government will take its first loan, amount of Rs 2,000 crore will come into account on December 27

MP News: मोहन सरकार लेगी अपना पहला कर्ज, 27 दिसंबर को खाते में आएगी दो हजार करोड़ की राशि

Fri, 22 Dec 2023 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 07:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक तरफ से दावा करते हैं कि प्रदेश सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। वहीं दूसरी ओर सरकार को अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Mohan government will take its first loan, amount of Rs 2,000 crore will come into account on December 27
मप्र की सरकार फिर से कर्ज लेने जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की नवनियुक्त मोहन सरकार को प्रदेश की कमान संभालते ही भारी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए सूबे की मोहन सरकार अपना पहला कर्ज लेने जा रही है। सरकार 2000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। 27 दिसंबर को सरकार के खाते में यह राशि आएगी। यह कर्ज सरकार ने 16 साल के लिए लिया है। जिसे वर्ष 2039 तक चुकाना होगा। वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। सरकार आरबीआई के ई कुबेर सिस्टम के जरिए यह कर्ज लेगी। 
विज्ञापन


बता दें, सरकार का गठन हुए अभी सिर्फ 10 दिन ही हुए हैं। इतने कम अंतराल में ही सरकार को अपना पहला कर्ज लेना पड़ गया है। इधर वित्तीय बजट खत्म होने में अभी तीन महीने शेष हैं। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार पहले विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


एक साल में इतना लिया 
मध्यप्रदेश की पूर्व शिवराज सरकार पहले ही इस वित्तीय वर्ष में 23 हजार का करोड़ का कर्ज ले चुकी है। इस नए कर्ज को मिलाकर यह राशि 25 हजार करोड़ पर पहुंच जाएगी। प्रदेश पर अब कुल कर्जा 3 लाख 50 हजार करोड़ का होने पर है। ऐसे में मप्र पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि कर्ज लेकर विकास करने की सरकार की यह मंशा विपक्ष के भी निशाने पर है। जहां एक ओर कांग्रेस, सरकार को फिजूलखर्ची कम करने की सलाह दे रही है। वहीं बीजेपी कर्ज को विकास के लिए ज़रूरी बताती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं पर खर्चा 
मप्र में पहले ही लाड़ली बहना जैसी मुफ्त की योजनाओं के लिए सरकार को हर महीने कम से कम 4 हज़ार करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है। इस योजना के तहत हर महीने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाडली बहनों को 1250 रुपये दिए जाते हैं। सरकारी की यह चुनावी योजना अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इसके अलावा कई चुनावी योजनाएं और हैं जिनके लिए सरकार को पैसे की जरूरत है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed