फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Minister Prahlad Patel's Naam tree is giving Mango crop crafting was done years ago

Bhopal: मंत्री प्रह्लाद पटेल का 'नीम' दे रहा 'आम' की फसल, बरसों पहले की गई क्राफ्टिंग के नतीजे अब आए सामने

Sun, 26 May 2024 01:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 May 2024 01:15 PM IST
सार

यह पेड़ 20 से 25 साल पुराना है। मंत्री पटेल ने कर्मचारियों से इस पेड़ का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस खास पेड़ का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

विज्ञापन
Minister Prahlad Patel's Naam tree is giving Mango crop crafting was done years ago
नीम के पेड़ पर लग रहे आम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री प्रह्लाद पटेल शासकीय प्रवास पर निकलने को तैयार थे। आंगन में पौधारोपण भी होना था, रुके और पहले बगीचे की तरफ गए, सोचा पहले पौधारोपण और फिर दूसरा काम करेंगे। बगीचे में टहलते हुए जब उनकी नजर नीम के एक पेड़ पर पड़ी तो आश्चर्य हुआ, करीब जाकर देखा तो तस्दीक हुई कि नीम के पेड़ पर कैरियां (आम) खिलखिला रही थीं। टेस्ट करके देखा तो यकीन हुआ, यह नीम नहीं, पूरी तरह से आम ही है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस अचंभे को खुशी से लोगों को दिखाया भी और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन


पंचायत ग्रामीण विकास और श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के राजधानी भोपाल स्थित बंगले में लगा एक पेड़ सुर्खियां बटोर रहा है। खासियत यह है कि नीम का पेड़ है लेकिन, उसमें फल आम के लगते हैं। दरअसल, ये क्राफ्टिंग का नमूना था। मंत्री पटेल ने कैरी तोड़ी और चखी तो उसमें नीम का कड़वापन भी नहीं था।  
विज्ञापन


बरसों पुराना है पेड़
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ 20 से 25 साल पुराना है। मंत्री पटेल ने कर्मचारियों से इस पेड़ का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस खास पेड़ का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed