{"_id":"62e6c65ca8c1185db63d989b","slug":"madhyapradesh-mbbs-student-commits-suicide-in-bhopal-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: भोपाल एम्स में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या, तीसरी मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: भोपाल एम्स में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या, तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, देर शाम करीब 6:30 बजे छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
भोपाल एम्स (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) से एक एमबीबीएस की छात्रा ने रविवार देर रात आत्महत्या (Suicide) कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एमबीबीएस दूसरे वर्ष की छात्रा मारिया मथाई ने एम्स कैंपस के अंदर तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मारिया मथाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एम्स प्रबंधन (AIIMS Management) और पुलिस की टीम मौक पर पहुंची।
विज्ञापन
छात्रा के आधार कार्ड के मुताबिक मारिया एर्नाकुलम (केरल) की रहने वाली थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बागसेवनिया थाना टीआई के अनुसार, देर शाम करीब 6:30 बजे छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। फिलहाल कारणों का भी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
