{"_id":"61387808617cea4b6346286b","slug":"madhya-pradesh-there-will-be-a-separate-committee-of-obc-in-the-vidhan-sabha-members-will-be-elected-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश : विधानसभा में ओबीसी की होगी अलग समिति, जल्द होगा सदस्यों का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश : विधानसभा में ओबीसी की होगी अलग समिति, जल्द होगा सदस्यों का चुनाव
Wed, 08 Sep 2021 02:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:14 PM IST
सार
एक समिति एससी व एसटी का काम देखेगी तो दूसरी ओबीसी का। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री की ओर से इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
madhya pradesh vidhan sabha
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा में पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बड़ा फैसला किया गया है। अब यहां ओबीसी के लिए अलग समिति होगी। विधानसभा में इस समिति के गठन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। संभव है कि अगले सत्र में सदस्यों का चुनाव भी कर लिया जाए।
समिति को किया गया विभाजित
अभी तक विधानसभा में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए एक ही समिति थी, लेकिन अब इस समिति को दो समितियों में विभाजित कर दिया गया है। एक समिति एससी व एसटी का काम देखेगी तो दूसरी ओबीसी का। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री की ओर से इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिख दिया गया है।
प्रोटोकॉल की भी अलग समिति
विधानसभा में प्रोटोकॉल की भी अलग समिति बना दी गई है। दरअसल, विधायक लंबे समय से प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत करते रहे हैं। पहले विधायकों के प्रोटोकॉल के मामले विशेषाधिकार हनन समिति के पास जाते थे, लेकिन अब इसकी अलग समिति होगी।