फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chouhan’s Mother Kashibai Dies, Last Rites Today in Jait

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार

Fri, 30 Oct 2026 10:45 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से बीमार काशीबाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के जैत गांव में किया जाएगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chouhan’s Mother Kashibai Dies, Last Rites Today in Jait
शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन


शिवराज के पिता ने किया था दूसरा विवाह
शिवराज सिंह चौहान की जैविक मां का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चौहान था। उनका निधन शिवराज के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई उनकी दूसरी मां थीं। जानकारी के अनुसार, काशीबाई से एक पुत्र वरुण का जन्म हुआ था। वहीं सुंदरबाई से शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में जनगणना 2027 की तैयारी: जनवरी से मार्च तक तबादलों पर रोक की तैयारी, ओबीसी की अलग से गणना नहीं होगी

प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की
शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया एक्स पर दिए अपने शोक संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।





प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूजनीय माताजी श्रीमती काशीबाई के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई के दुखद निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed