फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election Exit Poll Results 2019 Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Date News in Hindi

Exit Poll 2024: मध्यप्रदेश में 2019 में सटीक बैठे थे एग्जिट पोल के नतीजे, इस बार एक जून को आएंगे अनुमान

Mon, 27 May 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 06:27 PM IST
सार

MP Lok Sabha Election Exit Poll 2024: 2019 में मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल सटीक बैठे थे। इस वजह से चार जून को मतगणना से पहले एक जून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अमर उजाला की वेबसाइट पर भी एक जून को मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों के एग्जिट पोल प्रकाशित होंगे। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Exit Poll Results 2019 Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Date News in Hindi
Lok Sabha Election 2024 Exit Poll - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों की वोटिंग खत्म होने के बाद एक जून को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर भी अनुमान इसी दिन सामने आएंगे। 2019 में मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल सटीक बैठे थे। इस वजह से चार जून को मतगणना से पहले एक जून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अमर उजाला की वेबसाइट पर भी एक जून को मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों के एग्जिट पोल प्रकाशित होंगे। 

विज्ञापन


2019 में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले नवंबर-दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। हालांकि, 2019 में लोकसभा चुनावों में बाजी पलट गई थी। इस बार नवंबर-दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। इस वजह से यह दिलचस्प रहने वाला कि लोकसभा चुनावों में यह ट्रेंड जारी रहेगा या कांग्रेस वापसी करेगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ। शुरुआती चार चरणों में सभी सीटों पर मतदान हो चुका था। भाजपा जहां सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है, कांग्रेस अपना 2019 का प्रदर्शन सुधारने की उम्मीद लगाकर बैठी है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मुकाबला बराबरी का है। 29 में से 15 सीटें भी कांग्रेस जीत सकती है। 2019 में भी मध्य प्रदेश ने चार चरणों में मतदान किया था। अमर उजाला पर हर बार की तरह तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स प्रकाशित किए जाएंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे अलग से प्रकाशित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में सटीक रहे थे परिणाम
2019 के लोकसभा चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल ने दावा किया था कि प्रदेश की 29 में से 26 से 28 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। नतीजे भी यही रहे थे। छिंदवाड़ा को छोड़कर भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वोट प्रतिशत भी भाजपा के पक्ष में 57 प्रतिशत रहने का अनुमान था, जो वास्तव में 58 प्रतिशत के पार गया था। जन की बात और आईएएनएस-सीवोटर ने भाजपा को 24 और 21-24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। सी-वोटर और और जन की बात ने 5-8 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान किया था, जो गलत साबित हुआ था।  


यह रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे  
2019 में भी देशभर में सात चरणों में मतदान हुा था। 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.09% वोट पड़े थे जिसमें से पुरुषों ने 67.01%, महिलाओं ने 67.18% और अन्य ने 14.58% वोटिंग की थी। 542 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 23 मई 2019 को घोषित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटी थी। भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 30 मई 2019 को वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed