फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Congress war room co-head Almas Salim resigns

Politics: कांग्रेस का नहीं दूर हुआ वास्तु दोष, मप्र कांग्रेस के वार रूम सह प्रमुख अलमास सलीम ने दिया त्यागपत्र

Sun, 19 May 2024 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 02:51 PM IST
सार

MP Politics: प्रदेश कांग्रेस में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर रोक नहीं लग पा रही है। अब प्रदेश कांग्रेस के वार रूम सह प्रमुख अलमास सलीम ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने युवा, महिला और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress war room co-head Almas Salim resigns
कांग्रेस का नहीं दूर हुआ वस्तु दोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस से पार्टी छोड़ रहे नेताओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दो दिन पहले ही इसे वास्तु दोष मानते हुए पार्टी मुख्यालय का मेन गेट बंद कर कर पीछे तरफ का गेट शुरू करवाया था, लेकिन दो दिन बाद ही एक और नेता ने पार्टी छोड़ दी है। मप्र कांग्रेस के वार रूम के सह प्रमुख अलमास सलीम ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर युवा, महिला और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा और केवल वोट बैंक की तरह उपयोग करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर लगाया आरोप
त्यागपत्र में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा के उपयोग से मन आहत है। गौरतलब है कि पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था। जिस पर उन्हें बाद में सफाई भी देनी पड़ी थी। वहीं अलमास सलीम ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज की उपेक्षा हो रही है और उन्हें केवल वोट बैंक माना जा रहा है। वार रूम में कोई काम ही नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष भी केवल विशेष अवसर पर ही आए।

विज्ञापन


उन्होंने कोई संवाद तक नहीं किया। पार्टी पदाधिकारियों का रवैया भी निराशाजनक रहा। इसे देखते हुए उन्होंने वार रूम के सह प्रमुख और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। भाजपा में जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है, पर जनता के सेवा के लिए विचार अवश्य करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed