फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Shivraj's employees will get 34% dearness allowance on the lines of central govt servant

MP News: शिवराज की कर्मचारियों को सौगात, राज्य के शासकीय सेवकों को केंद्र की तर्ज पर मिलेगा 34% महंगाई भत्ता

Mon, 01 Aug 2022 12:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 12:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त के वेतन से जुडकर मिलेगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj's employees will get 34% dearness allowance on the lines of central govt servant
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की एक बड़ी मांग पूरी कर दी है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र के कर्मचारियों की तरह 34% महंगाई भत्ता मिलेगा। अब तक उन्हें 31% महंगाई भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त माह के वेतन से जुड़कर मिलेगा, यानी सितंबर में मिलने वाला वेतन बढ़कर मिलेगा। इसे त्योहारी सीजन से पहले बड़ी घोषणा माना जा रहा है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कर्मचारी संगठन लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। इस मांग को शिवराज सरकार ने मान लिया है। राज्य के मंत्री गोपाल भार्गव को साथ में बिठाकर शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में घोषणा की और वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि अभी मध्यप्रदेश के हमारे शासकीय सेवकों को 31% महंगाई भत्ता मिलता है। हमने पिछली बार एक साथ 11% बढ़ोतरी की थी। आज (सोमवार को) हम फैसला कर रहे हैं कि 34% महंगाई भत्ता मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को देंगे। केंद्र के शासकीय सेवकों को भी 34% महंगाई भत्ता मिलता है। यह फैसला अगस्त माह के वेतन, जिसका भुगतान सितंबर में होगा, से लागू हो रहा है। इस फैसले से शासन पर लगभग 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारी भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा। उनकी बेहतरी के लिए हमने यह फैसला किया है।"
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाल की सवारी में शामिल होंगे शिवराज
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि "आज श्रावण के महीने का तीसरा सोमवार है। मैं महाकाल के दर्शन करने जा रहा हूं। बाबा की सवारी में भी शामिल रहूंगा। महाकाल महाराज से यही प्रार्थना है कि सुख-समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि मध्यप्रदेश की जनता की जिंदगी में आए। हमारा प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जाए।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed