फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Family Wife Biography Know Details In Hindi

MP CM Mohan Yadav: ऐसा है मुख्यमंत्री मोहन यादव का परिवार, बेटी डाक्टर-बेटा मेडिकल स्टूडेंट और बहन निगम सभापति

Wed, 13 Dec 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 02:59 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया। मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। आइए जानते हैं मोहन यादव के परिवार में कौन-कौन हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Family Wife Biography Know Details In Hindi
मोहन यादव का परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन यादव को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान दे दी गई है। मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है, जबकि मां का नाम लीलाबाई यादव है। सीमा यादव उनकी धर्मपत्नी हैं। मोहन यादव ने एमबीए किया है और पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। उनके परिवार में पत्नी सीमा यादव के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

विज्ञापन


मोहन यादव ने काफी संघर्ष के बाद राजनीति में मुकाम साहिल किया है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव बीजेपी के स्थापित नेता हैं। उज्जैन संभाग के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है। मोहन यादव वर्तमान में उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री के पद में रहे हैं। मोहन यादव ने माधव विज्ञान कॉलेज से पढ़ाई की है। वे एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। वे 1982 में छात्रसंघ के सहसचिव चुने गए थे।
विज्ञापन


इस बार 12 हजार वोटों से जीत
मोहन यादव ने इस बार भी अपनी पारंपरिक उज्जैन दक्षिण सीट से असेंबली का चुनाव लड़ा था। शुरुआती दो राउंड तक वे कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन यादव से पीछे रहे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बढ़त बनानी शुरू कर दी, जो आखिर तक टूट नहीं पाई। मोहन यादव इस चुनाव में 12 हजार 941 वोटों से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा है मोहन यादव का परिवार...

  • पिता का नाम पूनमचंद यादव
  • माता का नाम लीलाबाई यादव
  • ग्यारसी बाई (बहन)
  • नंदलाल यादव (भाई)
  • नारायण यादव (भाई)
  • मोहन यादव (मुख्यमंत्री)
  • कलावती यादव (बहन)

परिवार के लोगों की जानकारी

  • ग्यारसी बाई (बहन) परिवार में साथ में रहती हैं और कोई संतान नहीं
  • नंदलाल यादव (भाई), इनकी दो पत्नियां हैं, बेटे का नाम निशांत यादव पिताजी के व्यापार में सहयोग करते हैं, बेटी की शादी हो चुकी है
  • नारायण यादव (भाई), रेखाबाई (पत्नी), अभय यादव (पुत्र) खदान का काम करते हैं, आयुष यादव (पुत्र) आईएएस की तैयारी कर रहे हैं, सलोनी यादव (पुत्री) शादी हो चुकी है
  • मोहन यादव (मुख्यमंत्री), सीमा यादव (पत्नी), अभिमन्यु यादव (पुत्र) डॉक्टर हैं, मध्यप्रदेश के मेडिविजन प्रमुख रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में, आकांक्षा यादव (पुत्री) डायग्नोलॉजिस्ट सर्जन, शादी हो चुकी है, वैभव यादव (पुत्र) एलएलबी-एलएलएम, उज्जैन महानगर में सहमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 
  • कलावती यादव (बहन), उज्जैन नगर निगम में सभापति, इनकी कोई संतान नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed