फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh barwani police file first case under mp freedom of religion ordinance arrested 25 year old man

मध्यप्रदेश: लव जिहाद को लेकर बड़वानी में पहला मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 02:54 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: कुमार संभव Updated Tue, 19 Jan 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh barwani police file first case under mp freedom of religion ordinance arrested 25 year old man
जबरन धर्म परिवर्तन का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में धर्म परिवर्तन के तहत एमपी फ्रीडम ऑफ रिलीजन ऑर्डिनेंस 2020 के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, यह मामला बड़वानी जिले का है। यहां एक महिला ने धर्म छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

10 साल की सजा का प्रावधान

बड़वानी पुलिस ने बताया कि जिले में 17 जनवरी की रात 25 वर्षीय एक युवक के खिलाफ धर्म परिवर्तन के तहत नवगठित एमपी फ्रीडम ऑफ रिलीजन ऑर्डिनेंस 2020 के तहत पहला मामला दर्ज किया गया। बता दें कि नए कानून में महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके बाद पुलिस ने पलसूद गांव के निवासी आरोपी ट्रक चालक और डीजे सोहेल मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नए एमपी फ्रीडम ऑफ रिलिजन ऑर्डिनेंस 2020 और धारा 376, 323 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

बड़वानी पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता ने इस मामले में रविवार देर रात शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चार साल पहले आरोपी सोहेल से उसकी मुलाकात हुई थी। सोहेल ने अपना नाम सनी बताया और धर्म छिपाकर शादी के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 
विज्ञापन

राज खुलने पर आरोपी ने दिया झांसा

पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले उसे आरोपी के धर्म के बारे में जानकारी मिली। महिला ने नाराजगी जताई तो आरोपी ने वादा किया कि वह उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं करेगा। साथ ही, उससे शादी भी कर लेगा। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसे पता चला कि सोहेल शादीशुदा है और वह उसे धोखा दे रहा है। उसके बच्चे भी हैं। महिला ने सोहेल से सवाल-जवाब किए तो वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। बड़वानी पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed