फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   LS Polls CM Mohan Yadav said in Maharajganj UP Development is visible everywhere and goons are seen in jail

LS Polls: यूपी के महाराजगंज में सीएम मोहन यादव बोले- विकास हर तरफ दिख रहा और गुंडे जेल में दिख रहे हैं

Wed, 22 May 2024 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/महाराजगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/महाराजगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 May 2024 07:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने देश और प्रदेशों में विकास किया है, जो बाजारों में नजर आ रहा है। जो भ्रष्टाचारी, गुंडे-बदमाश थे वे जेल में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
LS Polls CM Mohan Yadav said in Maharajganj UP Development is visible everywhere and goons are seen in jail
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह 21वीं सदी का भारत है और यहां पर लोकतंत्र है। किसी की भी तानाशाही नहीं चलेगी। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस ने लगातार सनातन धर्म की जड़ों को काटने का प्रयास किया है। मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पंकज चौधरी, कुशीनगर में विजय कुमार दुबे और जौनपुर में कृपाशंकर सिंह के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके बाद बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अपनी चुनावी सभाओं में कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ। उसी समय अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना चाहिए था, लेकिन 70 सालों तक कांग्रेस भगवान श्रीराम के होने पर ही प्रश्नचिन्ह लगाती रही। उनके होने का प्रमाण मांगती रही। कांग्रेस के कारण भगवान श्रीराम 70 सालों तक टेंट में ही विराजमान रहे। देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौका दिया तो उन्होंने वादे के अनुरूप भगवान श्रीराम को उनके गर्भगृह में विराजमान कराया। अब श्रीराम अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म की जड़ों को काटने का कार्य करती रही। हिन्दू-मुसलमानों के बीच फूट डालकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकती रही। कांग्रेस की मानसिकता ही अंग्रेजों वाली रही है।
विज्ञापन




20-25 परिवार ने ही कर रखा था पदों पर कब्जा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश में 20-25 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने ही सारे पदों पर कब्जा कर रखा था। किसी दूसरे को अवसर नहीं मिलता है। यह लोकतंत्र पर एक तरह से कलंक है, इसका निपटारा होना जरूरी है। एक तरफ भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर काम करती है। एक गरीब परिवार का चाय बेचने वाला बेटा भाजपा में प्रधानमंत्री बनता है, एक गरीब, मजदूर परिवार का बेटा मुख्यमंत्री बनता है, कोई गरीब मंत्री, सांसद, विधायक बनता है। लोकतंत्र का गौरव ऐसा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की गलतियों के कारण चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की गलतियों के कारण चीन ने भारत की एक लाख किलोमीटर से ज्यादा जमीन पर कब्जा जमाया। यह कलंक लंबे समय से हमारे देश के माथे पर है। कांग्रेस के शासनकाल में देश के चारों तरफ की सीमाएं असुरक्षित थीं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी देश में टिफिन बम, साइकिल बम फट जाते थे। लोग घरों से निकलने में डरते थे, लेकिन अब देश से आतंकवाद का नामोनिशान मिट गया है। देश के दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होना बेहद जरूरी है।

कांग्रेस के शासनकाल में होते थे घोटाले ही घोटाले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटाले पर घोटाले होते रहे। एक के बाद एक नए-नए घोटाले सामने आए। पूरे देश की हालत खराब थी। देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई थी। अर्थशास्त्र के जानकार देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन पर्दे के पीछे से सोनिया गांधी सरकार चला रही थीं। प्रधानमंत्री मौन रहते थे। एक साहबजादे कैबिनेट के फैसले सार्वजनिक रूप से फाड़कर फेंकते थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमारे नारों का मजाक उड़ाते थे। 2019 में हमने नारा दिया था अबकी बार 300 पार तो इन्होंने मजाक उड़ाया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटें लेकर आए और कांग्रेस एवं इसके घमंडिया गठबंधन की बोलती बंद की। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को धारा 370 का कलंक दिया। 



देश को मिली आर्थिक रूप से समृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हमारा देश आर्थिक रूप से भी समृद्धशाली, वैभवशाली हुआ है। हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। देश में 70 नए हवाई अड्डे बने हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोजीदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास हुआ है। उन्होंने सेना के जवानों और किसानों को उनका मान-सम्मान दिलाया है। कोविड जैसी महामारी में भी देशवासियों की रक्षा करने का बीड़ा उठाया और प्रत्येक नागरिक की जान बचाई।

कांग्रेस ने शिक्षा नीति में राम, कृष्ण का इतिहास खत्म कर दिया था
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पहले लार्ड मैकाले ने और फिर कांग्रेस ने हमारी शिक्षा नीति से भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, राजा हरिशचंद्र का इतिहास ही खत्म कर दिया था। हमारे आने वाली पीढ़ियां कैसे इनका इतिहास जानेगी? इन्होंने हमारी पीढ़ियों को सनातन धर्म से दूर करने का काम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में वर्ष 2020 में नई शिक्षा नीति लागू की गई। इस शिक्षा नीति में हमारे देवी-देवताओं, महापुरूषों को भी शामिल किया, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इनके बार में जाने और समझे। हम राम, कृष्ण को मानने वाले लोग हैं, लेकिन कांग्रेस ने ग गणेश की जगह ग से गधा पढ़वाया। मध्यप्रदेश ने सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

सबका आरक्षण काटकर एक वर्ग विशेष को आरक्षण दिया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और इनके घमंडिया गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि मोदीजी आ गए तो वे आरक्षण का नुकसान कर देंगे, लेकिन आरक्षण को खत्म करने का काम तो कांग्रेस की सरकारों ने किया है। इस समय देश के कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और इनकी सरकारों ने वहां के गरीबों, आदिवासियों का आरक्षण काटकर एक वर्ग विशेष को दिया है। भाजपा तो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है। यह कांग्रेस और इनके घमंडिया गठबंधन के नेता रावण की तरह अहंकारी हैं और इस बार इनके अहंकार को देश की जनता तोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 400 पार सीटों के साथ जीतेगी और रिकार्ड बनाएगी। मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।


उत्तर प्रदेश तो देवी-देवताओं की देवभूमि है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की धरती तो इतनी पावन धरा है कि यहां पर आकर ही मन खुश हो जाता है। उत्तरप्रदेश की धरती भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान गौतम बुद्ध की धरती है। इस पावन धरा पर आकर ऐसा लगता है कि फिर से वह दौर आ गया है, जब यहां पर भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण लीलाएं करते थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश में आयोजित विभिन्न जनसभाओं में आए लोगों को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आने का भी आमंत्रण दिया। इस दौरान सभी ने बाबा महाकाल के जयकारे भी लगाए और तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed