फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Love Jihad: Women Commission team reached the college, talked to teachers and security, broke the illegal rela

Love Jihad: कॉलेज पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, शिक्षकों और सिक्योरिटी से की बात, 90 क्लब भी पहुंची टीम

Mon, 05 May 2025 09:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 05 May 2025 09:14 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम सोमवार को टीआईटी कॉलेज पहुंची और यहां पर पीड़िताओं के शिक्षकों और सिक्योरिटी बात की। इसके बाद 90 क्लब पहुंची और यहां पर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Love Jihad: Women Commission team reached the college, talked to teachers and security, broke the illegal rela
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लव जिहाद के मामले में दिल्ली से आई राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम सोमवार को टीआईटी कॉलेज पहुंची और यहां पर पीड़िताओं के शिक्षकों और सिक्योरिटी बात की। इसके बाद 90 क्लब पहुंची और यहां पर निरीक्षण किया। महिला आयोग की टीम के साथ एस-आईटी के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा टीम ने कमिश्नर ऑफिस में भी लंबी चर्चा की।
विज्ञापन



तीन पीड़िताओं के बयान किया दर्ज 
 शाम को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने 3 पीड़िताओं के बयान दर्ज किए। पीड़िताओं को होटल रेडिसन बुलाया गया था। रविवार को एक पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। टीम ने कॉलेज प्रशासन, अधिकारियों और पीड़ित छात्राओं को पढ़ाने वाले स्टाफ से लंबी पूछताछ की। टीम ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर भी विस्तार से जांच की। जांच के दौरान ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या पीड़ित छात्राओं ने पहले कभी आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत कॉलेज प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, शाजापुर, नीमच, सीहोर में गिरे ओले गिरे, 3 दिन रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग प्रमुखों से की बात
आयोग की टीम ने कॉलेज स्टाफ और संबंधित विभाग प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली। कॉलेज से निकलने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम क्लब-90 रेस्टोरेंट पहुंची। यहां उन्होंने क्लब का जायजा लिया। यहां भी स्टॉफ से विस्तार में चर्चा कर उनकी भूमिका की जांच की गई। टीम ने यहां की व्यवस्था और रूम आदि की जांच की। इसी रेस्टोरेंट में आरोपी पीड़िताओं को ले जाने के बाद गलत काम करते थे। इस बात का खुलासा मुख्य आरोपी फरहान और साहिल ने पुलिस की पूछताछ में किया था।


यह भी पढ़ें-DME की नियुक्ति को लेकर प्रदेश भर में हो रहा विरोध, चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

शनिवार को भोपाल पहुंची थी टीम
बतादें, महिला आयोग द्वारा गठित तीन लोगों की जांच टीम शनिवार शाम भोपाल पहुंची थी और होटल रेडिसन में केस से संबंधित जानकारी पुलिस अधिकारियों से ली थी। रविवार को जांच टीम मैदानी हकीकत पता करने बागसेवनिया थाने पहुंची। इसके अलावा संबंधित लोगों से भी बातचीत की। तीसरे दिन जांच का केंद्र वह स्थान रहे, जहां इस मामले की भूमिका तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed