फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Protests are going on across the state regarding the appointment of DME, doctors protested by wearing

Bhopal: DME की नियुक्ति को लेकर प्रदेश भर में हो रहा विरोध, चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 05 May 2025 07:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 05 May 2025 07:09 PM IST
सार

डॉ. अरुणा कुमार को डीएमई के पद पर नियुक्त किए जाने के बाद चिकित्सकों ने विरोध शुरू कर दिया है। यह विरोध अब प्रदेश भर में पहुंच गया है। प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सोमवार को जूनियर डॉक्टर और मेडिकल शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhopal: Protests are going on across the state regarding the appointment of DME, doctors protested by wearing
चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) के पद पर नियुक्त किए जाने के बाद चिकित्सकों ने विरोध शुरू कर दिया है। यह विरोध अब प्रदेश भर में पहुंच गया है। प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सोमवार को जूनियर डॉक्टर और मेडिकल शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।  मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) ने इस फैसले को दबाव का नतीजा बताया है।
विज्ञापन




आधे घंटे का किया सांकेतिक प्रदर्शन 
भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और विदिशा समेत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों ने सोमवार को दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया। वे मरीजों का इलाज काली पट्टी बांधकर करते दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन भी डीन के माध्यम से सौंपा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए करना पड़ रहा एक से डेढ़ साल तक इंतजार, ABVP ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में जुटेंगे मेडिकल टीचर्स
एमटीए मध्यप्रदेश की वीडियो कांफ्रेंसिंग में तय किया गया कि अगर सरकार ने सोमवार तक डॉ. अरुणा कुमार को डीएमई बनाने का आदेश वापस नहीं लिया, तो उग्र आंदोलन होगा। एमटीए भोपाल के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय का कहना है कि प्रदेश के सभी 18 सरकारी और स्वशासी मेडिकल कॉलेजों से एमटीए के पदाधिकारी राजधानी के लिए कूच करेंगे। यहां एक मंच पर एकत्र होकर धरना देंगे।

यह भी पढ़ें-प्रदेश के सभी लव जिहाद मामलों में SIT करेगी जांच, महिला आयोग की टीम आज क्लब 90 का करेगी निरीक्षण
पूरे प्रदेश में जोर दार विरोध प्रदर्शन
जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया  कि आज जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जुड़ा )के द्वारा काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया है डॉक्टर अरुणा कुमार की DME के पद पर नियुक्ति के विरोध में प्रदेश के इंदौर भोपाल ग्वालियर जबलपुर रीवा सागर सभी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर रोगियों का इलाज किया और मरीज़ों की सेवा की  प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर एसोसिएशनमध्य प्रदेश,जुनियर डॉक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने पूरे प्रदेश में जोर दार विरोध प्रदर्शन किया जिसमे पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल टीचर्स और जूनियर डॉक्टर्स ने डीन को मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव के नाम पर ज्ञापन दिया और अपना विरोध जताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed