{"_id":"6437b6e0e88b3a04690e1c53","slug":"jyotiraditya-scindia-attacks-opposition-unity-in-centre-says-they-are-disturbed-that-is-why-holding-meeting-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: सिंधिया बोले- मोदी के साथ 130 करोड़ लोग, विपक्ष में खलबली मची है, देर रात बैठकें हो रही हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: सिंधिया बोले- मोदी के साथ 130 करोड़ लोग, विपक्ष में खलबली मची है, देर रात बैठकें हो रही हैं
Thu, 13 Apr 2023 01:31 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
दिल्ली में विपक्ष के नेताओं की बैठक पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में खलबली मची है। इसी वजह से देर रात तक बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने नौ साल पहले प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक, प्रधान रक्षक के रूप में काम करने का संकल्प लिया है। उनके साथ देश की 130 करोड़ जनता खड़ी है। ऐसे में विपक्ष में खलबली तो होगी ही। इसी वजह से देर रात तक बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में विपक्ष के नेताओं ने बुधवार को बैठक की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे थे। इसे लेकर भाजपा हमलावर है। इसी कड़ी में सिंधिया ने कह दिया कि विपक्ष में खलबली है। तभी तो देर रात को बैठकें हो रही हैं। दिनदहाड़े बैठकें नहीं हो रही हैं, देर रात को बैठकें हो रही हैं। वो करें, जो उन्हें करना है। प्रधानमंत्री जी भारत के तिरंगे को लेकर विश्व पटल पर आगे बढ़ रहे हैं। उनके साथ भारत का एक-एक नागरिक जुड़ा है। एक-एक नागरिक का आशीर्वाद उन्हें मिला हुआ है। पूर्ण रूप से हम प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस आरोप पर कि भाजपा में सात लोग मुख्यमंत्री बनने का सपना पाले हुए हैं, सिंधिया ने कहा कि जिनके मन में इतनी आशा है, उस पद ग्रहण करने की, शायद वही यह वक्तव्य दे रहे हैं। उनसे पूछा गया कि दिग्विजय सिंह ने जो नाम लिए हैं, उनमें आपका नाम नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं 20 साल से कह रहा हूं कि सिंधिया परिवार तो सेवा करने आया है। पहले भी कहा है और किया है। मेरी दादी के समय से हमारी भावना यही है और सेवा करते रहेंगे। जो भी जिम्मेदारी राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष देंगे, वह स्वीकार है।
विज्ञापन
समन्वय भवन में बांटे 326 नियुक्ति पत्र
सिंधिया ने भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित रोजगार मेले में 326 नियुक्ति पत्र वितरित किए। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71 हजार युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी कड़ी में भोपाल में विशेष रोजगार मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर सिंधिया ने कहा कि सशक्त युवा और कुशल युवा यही हमारा संकल्प है। हम निजी क्षेत्र के साथ जुगलबंदी करके काम कर रहे हैं। 10 लाख रोजगार सृजित किए जाएंगे। पिछली सरकारों में युवाओं को नौकरियों के लिए आफिस के बाहर लाइन लगानी पड़ती थी, सीवी देना पड़ता था। सरकारी महकमों के अगर कोई रिक्त जगह होती थी तो सालोंसाल वेकेंसी भरी नही जाती थी। पर आज आपको भटकना नहीं पड़ता। आज प्रधानमंत्री स्वयं ऐसे कार्यक्रम में आपको नौकरी का प्रमाण पत्र देते हैं। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया।
