{"_id":"66c4987d86235d2ba10b3130","slug":"juda-s-protest-continues-in-kolkata-case-parallel-opd-set-up-in-hamidia-aiims-doctors-strike-continues-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कोलकाता मामले में जूडा का विरोध जारी, हमीदिया में लगाई समानांतर OPD, एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कोलकाता मामले में जूडा का विरोध जारी, हमीदिया में लगाई समानांतर OPD, एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल जारी
Tue, 20 Aug 2024 06:52 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:52 PM IST
सार
कोलकाता मामले को लेकर भोपाल में विरोध जारी है जहां हमीदिया के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के बाहर समानान्तर ओपीडी लगाई और मरीजों को देखा। वही एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन
हमीदिया परिसर में मरीजों को देखते जूनियर डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले को लेकर राजधानी भोपाल में विरोध जारी है जहां गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को हमीदिया अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के बाहर समानान्तर ओपीडी लगाई। और मरीजों को देखा। वही एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखी और काम नहीं किया। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर ने सुबह रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
आगे भी जारी रखेंगे विरोध
जूडा का कहना है कि हमने माननीय हाई कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए अपनी हड़ताल वापस ले ली है, हम समानान्तर ओपीडी लगातार अपना विरोध जारी रखेंगे। बता दें कि इससे पहले सोमवार को जूनियर डॉक्टर्स ने बाइक रैली निकालकर कोलकाता की घटना का विरोध किया। जूडा प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं, हम लोग अपना समानान्तर ओपीडी चलाकर पेशेंट को देख रहे हैं, मरीज अगर इमरजेंसी कंडीशन में है तो रेफर कर रहे हैं, यहां पर सभी विभागों के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर यहां मौजूद हैं, करीब 50 से अधिक डॉक्टर ओपीडी कर रहे हैं। मरीज को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो यही हमारी प्राथमिकता पहले थी आज भी है और आगे रहेगी। गुप्ता ने कहा कि हम लगातार देख रहे हैं कि कोलकाता सरकार का उदासीनता के रवैये से हम खफा हैं, साथ ही सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों के लिए आदेश जारी किए
इधर, कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले के बाद मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फ़ैमिली वेलफेयर ने देश के सभी अस्पतालों के लिए एडवाइज़री जारी की है, जिसमें अस्पतालों में सुरक्षा के प्रबंधों को और कड़ा किया जाने कि बात की गई है । सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, कई तरह कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।