Ram Mandir: आज से घर घर पहुंचने लगा राम मंदिर का निमंत्रण, चौखट पर रखे अक्षत कलश के पीले चावल
Ram Mandir: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक जनवरी से निमंत्रण देने का काम शुरू किया गया है। 15 जनवरी तक ये अभियान चलेगा। इसके साथ ही विहिप 22 जनवरी 2024 को उत्सव मनाएगी। इसमें सभी हिंदू परिवारों को जोड़ा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण 1 जनवरी सोमवार से घर घर पहुंचाया गया। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार द्वार पर रखा गया है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर प्रदेश के लाखों हिंदू परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके पहले अक्षत कलश को अयोध्या से भोपाल लाया गया था। यहां गुफा मंदिर में इसे रखा गया था। इसके बाद इन कलशों को जिला, ग्राम और बस्तियों में पहुंचाया गया। अब पीले चावलों को चौखट पर रख कर सभी को निमंत्रण दिया जा रहा है। भोपाल के 27 प्रमुख केन्द्र पर यह अभियान प्रारंभ हो गया है।
राम मंदिर का पोस्टर
विहिप की ओर से इस अभियान में राम मंदिर का पोस्टर भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही मध्यभारत प्रांत के साधु संतों को भी इसमें जोड़ा जा रहा है। अभियान की शुरआत से पहले बागेश्वर बाबा, रावतपुरा सरकार, पंडोखर बाबा जैसे सभी विशेष अतिथियों को मंदिर के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया।
उत्सव मनाया जायेगा
इस अभियान में विहिप प्रत्येक ग्राम, बस्ती तक पहुंच कर, प्रत्येक हिंदू को पीले चावल दे कर अयोध्या में श्रीरामलला के नूतन मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने का आमंत्रण देंगे। इसके साथ ही विहिप ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज से अपील की है कि 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की नूतन मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब सभी यह कार्यक्रम समूह में देखे, सभी मंदिरों में भव्य आरती हो। उस दिन दीपावली जैसा वातावरण संपूर्ण नगर, ग्राम, बस्ती में तैयार हो, हर घर में भगवा पताका, रंगोली, लाइटिंग, आतिशबाजी, एवं दीप जला कर सम्पूर्ण प्रान्त में उत्सव का वातावरण बनाया जाए।
