फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   India's future will be bright with the introduction of population control law, we are leaving China behind as

Bhopal:जनसंख्या नियंत्रण कानून आने से भारत का भविष्य होगा उज्जवल, चीन को भी पीछे छोड़ रहे हम,संगोष्ठी का आयोजन

Sun, 01 Sep 2024 05:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 01 Sep 2024 05:19 PM IST
सार

भोपाल में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसांख्यिकीय असंतुलन पर राष्ट्रीय चिंतन विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वायु सेवा रिटायर अनिल चौधरी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
India's future will be bright with the introduction of population control law, we are leaving China behind as
संगोष्ठी में पहुंचे अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में जिस तरह से जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है वह देश के लिए काफी घातक सिद्ध होने वाला है हम जनसंख्या में चीन को भी पीछे छोड़ रहे हैं यह बात जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वायु सेवा रिटायर अनिल चौधरी ने कही। रविवार को भोपाल में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसांख्यिकीय असंतुलन पर राष्ट्रीय चिंतन विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गई। स्वागत भाषण कार्यक्रम की सूत्रधार जनसंख्या समाधान प्रदेश अध्यक्ष हेमांगी अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय वायु सेवा रिटायर अनिल चौधरी,अन्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी शामिल हुए। विशेष अतिथि में भोपाल महापौर मालती राय एवं जनसंख्या समाधान के राष्ट्रीय सचिव रणधीर पटेल, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा कार्यक्रम में शामिल हुई।
विज्ञापन



राष्ट्रहित के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि भारत ने चीन को भी जनसंख्या विस्फोट में पीछे कर दिया है जो की बेहद गंभीर समस्या है साथ ही राष्ट्र के लिए विनाश का कारण भी बन सकती है। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाना होगा। कोई भी वर्ग हो समाज हो दो संतान का नियम होना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून आने से भारत का भविष्य उज्जवल होगा।
विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के प्रयास
राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के प्रयास कर रहा है। साथ ही 120 सांसदों का समर्थन हस्ताक्षर प्राप्त हुआ है। जनसंख्या नियंत्रण कानून कितना आवश्यक है। जन जन तक आवाज पहुंचानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतान बढ़ोतरी में समान अधिकार हो
राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने कहा कि  राष्ट्रीय हित के प्रति हम सभी जिम्मेदारी ले। सर्वधर्म एवं जाति सभी को संतान बढ़ोतरी में समान अधिकार हो। केवल दो संतान प्रावधान होना चाहिए। जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून सरकार द्वारा लागू किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राधिका कृष्ण देशमुख ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष शालिनी सिंह परमार ने माना। कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी गण एवं सदस्य हर्षा ठाकुर, किरण शुक्ला, मोनिका सक्सेना ,किरण गहलोत ,गुरमीत कौर ,अमित दुबे, निधि सेन, मीरा केवट, ऋषि राहुल चौबे,योगेश वर्मा ,निश्चिथ त्रिपाठी ,सुनीता भदोरिया ,सीमा मालवीय, रेखा नकुल, रवि गोयल, संध्या शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रदीप मोदी, अमित दुबे आदि समस्त जिले से आए पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed