फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   In Bhopal, several girl students were raped after being befriended, videos were made and blackmailed

Bhopal Crime: भोपाल में कई छात्राओं से दोस्ती कर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, एसआईटी को सौंपी जांच

Thu, 24 Apr 2025 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 10:32 PM IST
सार

भोपाल के निजी कॉलेज के छात्रों द्वारा युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और अन्य युवतियों को फंसाने का मामला सामने आया है। अब तक चार छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

विज्ञापन
In Bhopal, several girl students were raped after being befriended, videos were made and blackmailed
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में एक वर्ग विशेष के युवकों द्वारा एक गिरोह बनाकर युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म करने, फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अन्य युवतियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी आरोपी एक खास धर्म के हैं। आरोपियों ने कई युवतियों के साथ यह कृत्य किया, लेकिन बदनामी की डर की वजह से वे सामने नहीं आ रही थीं। एक युवती ने शिकायत की, इसके बाद चार युवतियां ने प्रकरण दर्ज कराया है। दो आरोपी कोलकाता के रहने वाले हैं और कुछ भोपाल और आसपास के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी भोपाल के निजी कॉलेज के छात्र और पूर्व छात्र हैं। अधिकांश पीड़ित छात्राएं भी उसी कॉलेज की बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन


तीन दिन पहले दर्ज बागसेवनिया थाने में तीन युवतियों की शिकायत पर मामला जीरो पर दर्ज कर अलग-अलग थानों को विवेचना के लिए भेजा गया था। तीन दिन तक पुलिस मामले को दबाए रखा। गुरुवार को मामले का खुलासा होने के बाद भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि चार युवतियों ने दोस्ती कर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। अन्य आरोपियों की धरपकड़ और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पांच लाख के इनामी कट्टरपंथी को भोपाल से जयपुर ले गई NIA, जयपुर धमाके की साजिश में शामिल है फिरोज

कॉलेज में पढ़ते हैं सभी आरोपी छात्र
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने युवतियों को निशाना बनाकर प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म करते गए। एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल न करने के लिए युवतियों पर दबाव बनाया गया कि वे अपने साथ पढ़ने वाली या अन्य परिचित हिंदू युवतियों से दोस्ती कराएं और उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए उन्हें तैयार करें। आरोपियों ने अधिकांश युवतियों को अपने किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया है और वहीं वीडियो बनाए।  

रविवार को एक पीड़िता ने की शिकायत, तब हुआ खुलासा
रविवार को बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज कराया। यह जानकारी जैसे ही अन्य पीड़ित युवतियों को लगी, वह भी एक-एक कर थाने पहुंचीं और चार युवतियों ने शिकायत की। 


ये भी पढ़ें- BHEL भोपाल में लगी भीषण आग, ऑयल टंकियों में ब्लास्ट, 15 किमी दूर दिख रहा धुआं,फायर ब्रिगेड मौके पहुंची

फराज खान और साथी गिरफ्तार
पुलिस पहले मामले के एक आरोपी फराज खान को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। फराज खान का एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वह भी निजी कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए डायरी अशोका गार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने को भेज दी है। 

कई महीने से कर रहे थे दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग
पुलिस ने बताया कि अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपियों ने दुष्कर्म करते समय वीडियो बनाए हैं, जिसमें वे छात्राओं से उनके धर्म के खिलाफ भी बातें करते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी कई महीने से युवतियों के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ छात्राएं घटना के समय नाबालिग थीं, ऐसे प्रकरणों में पॉक्सो की धाराएं भी लगाई गई हैं। 

जांच के लिए एसआईटी गठित

अब तक चार छात्राओं ने दुष्कर्म आर ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियो के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं। पुलिस अन्य पीड़ित युवतियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
-हरिनारायणचारी मिश्रा, पुलिस आयुक्त, भोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed