फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   'If you divide, you will be divided' is not only for Hindus, know why Kerala Governor Arif Mohammed said this

MP News: 'बंटोगे तो कटोगे' सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, जानें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्यों कहा ऐसा

Mon, 11 Nov 2024 08:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 08:20 PM IST
सार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि "बंटोगे तो कटोगे", को एक सियासी जामा पहना दिया गया है और एकता के इस पाठ को नफरत फ़ैलाने और बांटने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि इस देश की संस्कृति एकता, अखंडता, सद्भाव और सौहाद्र की रही है। 

विज्ञापन
'If you divide, you will be divided' is not only for Hindus, know why Kerala Governor Arif Mohammed said this
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने भोपाल में कहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान प्रदेश की यात्रा पर आए हुए थे। इस दौरान कुछ सरकारी और कई निजी कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। भोपाल में सोमवार को एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि एकता का भाव सभी में होना चाहिए। हम सभी को एक होने की आवश्यकता है। "बंटोगे तो कटोगे" जुमला सिर्फ हिंदुओं धर्म, जाति या वर्ग विशेष के लिए नहीं है, बल्कि इसमें छिपी भावनाओं को समझने और आत्मसात करने की जरूरत है।
विज्ञापन


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि "बंटोगे तो कटोगे", को एक सियासी जामा पहना दिया गया है और एकता के इस पाठ को नफरत फ़ैलाने और बांटने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि इस देश की संस्कृति एकता, अखंडता, सद्भाव और सौहाद्र की रही है। कुछ सियासी मफ़ाद पूरा करने की चाहत में लोगों ने इसके गलत अर्थ निकाल लिए और इन्हीं को एक समुदाय विशेष में पसार कर बांटने की तरफ बढ़ गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि नफरत और बंटवारे के नाम पर कई बरस देश पर सियासत की जाती रही। सत्ता सुख उठाया जाता रहा, लेकिन अब इस देश का हर व्यक्ति शिक्षित भी और समझदार भी, वह अब इन सियासी हथकंडों को बेहतर समझने भी लगा है और इस कॉकस से बाहर निकलने को आतुर एवं छटपटाया हुआ भी है।
विज्ञापन


कोई डरा हुआ नहीं...
एक सवाल के जवाब में आरिफ मोहम्मद ने कहा कि देश के हालात दिनों दिन बेहतरी की तरफ बढ़ रहे हैं। यहां किसी को कोई परेशानी नहीं है और न ही कोई किसी से डरा हुआ है। अपने देश में, अपने लोगों  के बीच किसी को किसी डर या खौफ हो सकता है। यह डर और डर की बातें सियासी जुमलों की तरह फैलाई जाती हैं, जिनका कोई अस्तित्व नहीं है। समय के साथ इनकी सच्चाई और हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं आरिफ मोहम्मद
आरिफ मोहम्मद केरल के राज्यपाल हैं। संघ विचारधारा से जुड़े आरिफ का नाम उप राष्ट्रपति के रूप में भी उछला था, लेकिन बाद में बदले समीकरण के बीच यह पद किसी और के हिस्से चला गया था। हालांकि इस कयास को जातिगत समीकरण से भी जोड़ा गया था लेकिन इसके जवाब में इस दलील को रखा गया था कि इस तरह का भेदभाव किया जाता तो डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को देश के प्रथम नागरिक होने का सम्मान न मिला होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed