फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Agrim Kumar, Known for Wash on Wheels, to Lead Jabalpur Municipal Corporation

गांवों में सफाई का मॉडल बनाया, अब शहर की चुनौती: वॉश ऑन व्हील्स वाले IAS अग्रिम कुमार संभालेंगे जबलपुर ननि

Mon, 19 Oct 2026 11:45 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 19 Oct 2026 11:45 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में ‘वॉश ऑन व्हील्स’ जैसे स्वच्छता नवाचार से पहचान बनाने वाले 2020 बैच के आईएएस अग्रिम कुमार अब जबलपुर नगर निगम की कमान संभालेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई के मॉडल से जुड़े उनके अनुभव की अब शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के मोर्चे पर परीक्षा होगी।

विज्ञापन
IAS Agrim Kumar, Known for Wash on Wheels, to Lead Jabalpur Municipal Corporation
आईएएस अग्रिम कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में रविवार रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ रहने के दौरान उनका नाम ‘वॉश ऑन व्हील्स’ पहल से जुड़ा। इस मॉडल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई और रखरखाव के लिए चलित इकाइयों की सुविधा शुरू की गई। छिंदवाड़ा जिला पंचायत की इस पहल को वर्ष 2025 में इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन-फिक्की की ओर से पुरस्कार भी मिला। इस उपलब्धि में जिला प्रशासन, जिला पंचायत की टीम और स्थानीय स्तर पर काम करने वाले स्वच्छता साथियों की भूमिका रही। वहीं, वर्ष 2026 में अग्रिम कुमार को भी इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन-फिक्की की ओर से वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन (वॉश) चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में चार आईएएस के तबादले: संस्कृति जैन की जगह रामप्रकाश अहिरवार होंगे भोपाल नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन


गांवों में मोबाइल इकाइयों से सफाई
‘वॉश ऑन व्हील्स’ की शुरुआत 26 सितंबर 2024 को छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत छिंदी से हुई थी। इस पहल के तहत मोबाइल इकाइयों के जरिए गांवों में घरों के शौचालयों की सफाई और रखरखाव की सुविधा पहुंचाई जाती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ स्वच्छता साथियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस मॉडल को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 नवंबर 2025 को इसे पूरे मध्यप्रदेश में शुरू किया। इसके अगले चरण में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों की सफाई की पहल भी की गई, जिसे प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सियासत: 'रिजीम चेंज गैंग' पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का प्रहार, विपक्ष को दी आत्ममंथन की सलाह

अब शहर की व्यवस्था सुधारने की चुनौती
जबलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी संभालने के बाद अग्रिम कुमार के सामने शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियां रहेंगी। शहर में नियमित सफाई, कचरे का समय पर उठाव, जलभराव की समस्या और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दे अहम होंगे। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से जुड़े नवाचारों का अनुभव शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने में कितना उपयोगी साबित होता है, इस पर नजर रहेगी।

कौन हैं आईएएस अग्रिम कुमार?
अग्रिम कुमार 2020 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 26 अगस्त 1990 को हुआ और वे दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई की और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री हासिल की। छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सीईओ के रूप में उनकी पहचान ग्रामीण स्वच्छता के नवाचार से बनी। अब उन्हें जबलपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed