{"_id":"66a65886486d14b200056ffb","slug":"heavy-rains-continue-in-madhya-pradesh-gates-of-three-demos-opened-heavy-rain-alert-issued-in-many-districts-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP WETHER: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी, तीन डेमो के खुले गेट, आगे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP WETHER: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी, तीन डेमो के खुले गेट, आगे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Sun, 28 Jul 2024 08:11 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:11 PM IST
सार
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को भारी बारिश के चलते प्रदेश के तीन बांधों के गेट खोले गए हैं।
भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर के कई जिलों में तेज बारिश का दौर रविवार को जारी रहा। प्रदेश में जोरदार बारिश के चलते तीन डेमो के गेट खोले गए हैं। साथ ही कुछ बांधो का पानी फुल होने के कगार पर है जल्दी और गेट खोलने पढ़ सकते हैं। कोलार डैम के 8 में से 2 गेट सेंटीमीटर जबकि सतपुड़ा बांध के 14 में से 7 गेट खोले गए हैं। राजगढ़ के मोहनपुरा डैम के भी 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। उज्जैन में लगातार बारिश की वजह से शिप्रा नदी उफान पर है। इधर भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है।
एमपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि "कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। जिससे सोमवार को नर्मदापुरम, देवास, मंदसौर, सागर, बालाघाट छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, कटनी, दमोह, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में भारी बारिश की संभावना है। 8 जिलों के लिए बाढ़ की एडवाइजरी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटा हुई बारिश के आंकड़े
पिछले 24 घंटों के दौरान पचमढ़ी में 111.8, नर्मदापुरम में 103.3, नरसिंहपुर में 52, सिवनी में 46, गुना में 39.8, रीवा में 34.6, मंडला में 34.4, सागर में 34.2, छिंदवाड़ा में 31.6, खरगोन में 28, मलाजखंड में 24.6, रायसेन में 24, जबलपुर में 23.4, खजुराहो में 21, उज्जैन में 19, भोपाल में 18.6, रतलाम में 18, इंदौर में 17.3, सतना में 17.1, धार में 12.6, उमरिया में 9.6, खंडवा में 9, नौगांव में 8, सीधी में 7.4, शिवपुरी में 7, दमोह में 6 और टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई. बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर 28 जुलाई के सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 447.4 मिमी वर्षा हो चुकी है जो सामान्य वर्षा 418.4 मिमी की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
31 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि 29-30 जुलाई को तेज बारिश का दौर थम जाएगा, लेकिन 31 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी शुरू होगी। प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की 103 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। 16 इंच के मुकाबले 16.5 इंच यानी 0.5 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है। यह औसत बारिश से 3 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश की छोटी नदियां उफान पर हैं, बड़ी नदियों और बांधों में लगातार पानी बढ़ रहा है।