{"_id":"66ae3a8236bda236470ef221","slug":"heavy-rain-continues-in-the-state-due-to-strong-system-rainfall-14-more-than-average-red-alert-for-two-days-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather : प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम से बारिश का दौर जारी, औसत से 14% अधिक हुई वर्षा, दो दिन तक रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather : प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम से बारिश का दौर जारी, औसत से 14% अधिक हुई वर्षा, दो दिन तक रेड अलर्ट
Sat, 03 Aug 2024 07:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:42 PM IST
सार
प्रदेश के 12 जिले के सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, भोपाल, जबलपुर समेत 23 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन
भोपोल की बारिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश हुई वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश भी हुई। प्रदेश में अभी तक औसत से 14% अधिक बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को भोपाल में कलियासोत नदी किनारे से 20 परिवारों का रेस्क्यू किया गया। सूखी सेवनिया के नाले में 14 साल का लड़का बह गया। नर्मदापुरम में तवा डैम के 9 गेट खोले गए है। उमरिया में जोहिला डैम का एक गेट सीजन में पहली बार खोला गया है। प्रदेश के 12 जिले के सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, भोपाल, जबलपुर समेत 23 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
अगले दो दिन तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 2 दिन तक तेज बारिश होती रहेगी। उन्होंने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया बन गया है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होते हुए सीधी, ग्वालियर यानी मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम से होकर इन्हीं क्षेत्रों में एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की बात करें तो इससे बराबर नमी आ रही है, जो प्रदेश को प्रभावित कर रही है। आज से सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे दक्षिण और मध्य हिस्से को प्रभावित करेगा। इसलिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट है। लगभग पूरा प्रदेश तरबतर होगा। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ आने की आशंका भी है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश 12 जिले- सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अगले 24 घंटे में सागर, दमोह, सीहोर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला कान्हा, डिंडौरी, अनुपपुर अमरकंटक, टीकमगढ़, बड़वानी में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही सिंगरौली, शहडोल बाणसागर बांध पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कटनी, जबलपुर भेड़ाघाट, विदिशा उदयगिरि, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, देवास, धारमांडू, खरगोन महेश्वर, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, रायसेन सांची भीमबेटका, पांढुर्ना, सिवनी, छतरपुर खजुराहो के साथ-साथ शिवपुरी, श्योपुर कलां, भिंड, दतिया रतनगढ़, निवाड़ी ओरछा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, उमरिया बांधवगढ़, सीधी में हल्की बारिश नरसिंहपुर, बुरहानपुर, खंडवा ओंकारेश्वर, इंदौर आंध्र प्रदेश, उज्जैन महाकालेश्वर, रतलाम धोलावाड, मंदसौर गांधीसागर बांध, अलीराजपुर पूर्वाह्न में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 21% अधिक बारिश
मध्य प्रदेश में 1 जून से 3 अगस्त 2024 लंबी अवधि के औसत से 14% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 21% अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी जिले में 32 इंच हो गई, जो कोटे की बारिश से करीब 10 इंच ज्यादा है। मंडला, नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन और छिंदवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां बारिश का आंकड़ा 25 इंच या इससे ज्यादा है। रीवा फिसड्डी जिला है, यहां 8 इंच बारिश ही हुई है।