फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hajj Yatra 2024 state Haji fair will be held in Bhopal for four days two flights will go on 21 and 22

Hajj Yatra 2024: चार दिन भोपाल में रहेगा प्रदेश के हाजियों का मेला, 21 और 22 को जाएंगी दो फ्लाइट

Sat, 18 May 2024 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 05:50 PM IST
सार

Hajj Yatra 2024: चार दिन राजधानी भोपाल में प्रदेश के हाजियों का मेला रहेगा। आगामी 21 और 22 मई दो फ्लाइटें जाएंगी।

विज्ञापन
Hajj Yatra 2024 state Haji fair will be held in Bhopal for four days two flights will go on 21 and 22
हज यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकीदत के सफर हज 2024 पर जाने वाले हाजियों का अगले चार दिन भोपाल में जमावड़ा रहेगा। 21 मई को उड़ान भरने वाली भोपाल एयरपोर्ट से पहली हज फ्लाइट के लिए प्रदेश के हाजी 19 मई को हज हाउस पर आमद देंगे। इस दौरान वे अपना जरूरी प्रशिक्षण और सफर के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश हज हाउस पर हाजियों के लिए व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया गया है। यहां हाजियों के ठहरने, उनके खानपान, नमाज और हज प्रशिक्षण के लिए अलग टीमें तैनात कर दी गई हैं। भोपाल से जाने वाली कुल दो फ्लाइट में प्रदेश के करीब 365 हाजी रुखसत होंगे। सेंट्रल हज कमेटी से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, पहली फ्लाइट में 182 और दूसरी फ्लाइट में 183 हाजी जाना है। बताया जा रहा है कि इन फ्लाइट की क्षमता 189 यात्रियों की है, इसके मुताबिक अन्य स्थानों के हाजियों को भी इनमें एडजस्ट किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन फ्लाइट के साथ प्रदेश के खादिम उल हुज्जाज भी रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन


अल सुबह जाएगी फ्लाइट
हज कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक, हाजियों की उड़ान का समय सुबह 5.30 बजे तय किया गया है। इसके लिए हाजियों को देर रात दो बजे के आसपास हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इस विदाई के लिए शहर के उलेमा, हज कमेटी पदाधिकारी, स्टाफ के अलावा हाजियों के परिजन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलेंटियर के हाथ व्यवस्था
प्रदेश के हाजियों के चार दिन भोपाल हज हाउस ठहरने के दौरान स्थानीय वॉलेंटियर व्यवस्थाएं संभालते हैं। हाजियों के चाय, नाश्ते, खाने और उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था इनके द्वारा ही की जाती है। हालांकि, इन सारे इंतजाम के लिए सेंट्रल हज कमेटी द्वारा प्रदेश हज कमेटी को राशि भी उपलब्ध कराई जाती है।

प्रशासन चाक चौबंद
प्रदेश के हाजियों की रवानगी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त के अलावा नगर निगम आदि विभागों ने भी हज हाउस और एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों ने इन दोनों स्थानों का निरीक्षण भी किया है।


इनका कहना है
प्रदेश के हाजियों की भोपाल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट जाएंगी। इसकी तैयारी की जा चुकी है। बाकी हाजी 26 मई से रवाना होंगे। इनका शेड्यूल एक दो दिन में जारी हो जाएगा।

रफत वारसी, अध्यक्ष, मप्र राज्य हज कमेटी

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed