{"_id":"66238e7805c613b4e00b9ac8","slug":"former-union-minister-arun-yadav-targeted-scindia-in-mp-political-hindi-news-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: पहले आपको सुनता था, तो गर्व होता था…अब दया आती है; सिंधिया पर कांग्रेस नेता अरुण यादव का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: पहले आपको सुनता था, तो गर्व होता था…अब दया आती है; सिंधिया पर कांग्रेस नेता अरुण यादव का तंज
Sat, 20 Apr 2024 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:14 PM IST
सार
MP Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि सिंधिया जी आप क्या बोल रहे हैं? कहां बोल रहे हैं? कैसे बोल रहे हैं? क्यों बोल रहे हैं? कब बोल रहे हैं? किसके लिए बोल रहे हैं? क्या बोलने से पहले सोच रहे हैं?
विज्ञापन
सिंधिया पर कांग्रेस नेता अरुण यादव का बयान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है। प्रथम चरण की वोटिंग हो चुकी है और इस दौरान नेताओं के बीच जुमानी जंग जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि ‘प्रिय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, पहले आपको सुनता था, तो गर्व होता था, फिर हंसी आने लगी, फिर शर्म भी आने लगी और अब तो दया ही आ जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने पोस्ट में यह लिखा
उन्होने लिखा कि सिंधिया जी आप क्या बोल रहे हैं? कहां बोल रहे हैं? कैसे बोल रहे हैं? क्यों बोल रहे हैं? कब बोल रहे हैं? किसके लिए बोल रहे हैं? क्या बोलने से पहले सोच रहे हैं?- कुर्सी बचाने के लिए "चरण-वंदना" जरूर कीजिए, हर हाल में कीजिए और करते ही रहिए, क्योंकि, यही आपकी विवशता है! अब यही आपका धर्म है! इसलिए, करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
चिंता बस यह है कि "स्तुति-गान" करते-करते जब आप भावुक हो जाते हैं, तब बहक जाते हैं, जिस चेहरे को 2014 में लोग देखना चाहते थे, उसे चेहरे को 2024 में धिक्कार रहे हैं। कर्ज, गरीबी और बेरोजगारी के लिए जो चेहरा सीधे तौर पर अपराधी है, आप उसका झूठा आभामंडल पूरी दुनिया में बता रहे हैं। जिसे देश स्वीकार नहीं कर रहा, दुनिया क्यों करेगी। फिर भी यदि भाजपा के मतलबियों के बीच मजबूर हो गए हैं, तो भक्ति गीत-संगीत का सहारा जरूर लें, लेकिन, ऐसा आलाप लेकर एकांत को ही उपकृत करें, कृपा करें।
विज्ञापन
