फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Former MP CM Shivraj Singh Chauhan said in Jharkhand JMM made Jharkhand a scam area

Shivraj Rally in Jharkhand: 'JMM ने झारखंड को घोटालाखंड बनाया...कांग्रेस, JMM और RJD तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा'

Wed, 22 May 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 May 2024 07:49 PM IST
सार

Shivraj Singh Rally in Jharkhand: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड की तीन लोकसभा सीटों धनबाद, गोड्डा और रांची में रोड शो कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
Former MP CM Shivraj Singh Chauhan said in Jharkhand JMM made Jharkhand a scam area
झारखंड में एमपी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। चौहान ने धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। गोड्डा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड-शो कर चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं, रांची लोकसभा से प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित युवा सम्मेलन में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि मैं मुख्य अतिथि नहीं हूं, मामा हूं, मैं आपके परिवार का सदस्य हूं। झारखंड की इस पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं। ये वो धरती है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा जी को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि मैं श्रृध्देय अटल जी को भी प्रणाम करता हूं, जिन्होंने झारखंड राज्य बनाने का काम किया था। अटल जी ने झारखंड बनाया है और मोदी जी ने झारखंड को संवारा है। मोदी जी दिल्ली से जनता की भलाई के लिए पैसा भेजते हैं। लेकिन ये जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, इंडी गठबंधन वाले उस पैसे से नोटों के पहाड़ खड़े कर देते हैं। इन्होंने झारखंड को घोटालाखंड बना दिया है। 
विज्ञापन




तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा है। इन्होंने खुलेआम झारखंड को लूटा है। विधायक लूट रहा है, मंत्री लूट रहा है, सांसद लूट रहा है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो जेल चले गए। उन्होंने खुद ही जमीन की एप्लीकेशन दी, और खुद के हस्ताक्षर कर जमीन खुद के ही नाम करने के लिए कहा। हेमंत सोरेन ने सेना की जमीन हड़पने का पाप और अपराध किया है। कांग्रेस के जमाने में भी झारखंड को लूटते रहे। इस अमीर धरती के लोगों को गरीब बनाने का काम तीनों पार्टियों ने किया है। ये एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। इन्होंने कोयला लूटा, रेत लूटी, पत्थर लूटा, यहां तक की पहाड़ के पहाड़ ही खोद कर बेच दिए। पूर्व सीएम ने कहा कि आज मैंने रांची में उतरकर अखबार देखा तो मैं हैरान था, अखबारों के फ्रंट पेज पर सूची छपी हुई है कि किसने कितना कमीशन यहां के मंत्री आलमगीर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


POK भारत का अभिन्न अंग है
पूर्व सीएम ने कहा कि पाकिस्तान ने हमला किया था। जम्मू-कश्मीर पर हमारी सेनाएं बहादुरी के साथ लड़ रहीं थीं, अगर तीन दिन और युद्ध विराम नहीं होता तो पीओके होता ही नहीं, सारा का सारा कश्मीर हमारा होता। कांग्रेस और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पाप किया और युद्ध विराम कर दिया और पीओके पाकिस्तान में रह गया। आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि अब पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे, वो भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक भूल, अपराध और पाप है, जो पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने किया। क्या-क्या नहीं किया, एक देश में दो निशान दो विधान, दो प्रधान कौन लेकर आया। कश्मीर हमारा था, हम लोग नारे लगाते रहे एक देश में 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे। लेकिन कांग्रेस ने ये पाप किया और धारा-370 लगा दी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि, उन्होंने एक झटके में धारा-370 खत्म करके एक देश से 2 निशान, 2 विधान, 2 प्रधान हटा दिए।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तक ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल न केवल करप्शनवाल हैं, बल्कि नटवरलाल भी हैं। जो दूसरों को ठगे वो ठग कहलाता है। लेकिन जो अपनो को ही ठगे वो महाठग कहलाता है। केजरीवाल ने किस-किस को नहीं ठगा, आदणीय अन्ना हजारे जी, प्रशांत भूषण जी, बहन शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास, आशुतोष एक पूरी श्रृंखला है, जिनको केजरीवाल ने धोखा दिया है। ये केवल संयोग नहीं है, कितने लोगों को केजरीवाल ने प्रताड़ित कर एक तरफ कर दिया है और अब स्वाति मालीवाल का नंबर है। मैं एक ही सवाल केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि, स्वाति मालीवाल के मामले में कोई बयान क्यों नहीं दिया, चुप्पी क्यों साध ली। चुप-चुप बैठे हो जरूर कोई बात है, क्या घोटालों की चाबी बिभव के पास है। केजरीवाल ने एक बहन को अपमानित किया है। ये वो धरती है, जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी। बहन-बेटी का अपमान ये देश सहन नहीं करेगा।

राहुल गांधी को थोपा गया है
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैडम सोनिया गांधी कह रही हैं कि, मैंने राहुल को आपको सौंप दिया है, 53, 54 साल के आदमी को सौंपा जाता है क्या..? मैडम सोनिया गांधी सौंप नहीं रही हैं, थोप रही है। पहले कांग्रेस पर थोपा तो 50 बार कांग्रेस हार गई। फिर अमेठी पर थोपा तो राहुल गांधी ही हार गए। फिर यात्राओं पर थोपा तो जहां-जहां से यात्रा गुजरी वहां-वहां कांग्रेस हार गई और अब राहुल गांधी को रायबरेली पर थोप दिया है तो रायबरेली भी हार रहे हैं। ये देश, देश की जनता, भारत की परंपराओं, जीवन मूल्यों को जानते ही नहीं है। भारत की माटी से जुड़े ही नहीं है, ये शाही परिवार है जिसका केवल अपने परिवार से लेना-देना है जनता से कोई वास्ता नहीं है।  

कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई
पूर्व सीएम ने कहा कि, राम हमारे आराध्य है, राम हमारे अस्तित्व है, राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी सांसो में बसे हैं, राम के बिना ये भारत नहीं जाना जा सकता है। आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ, रामलला विराजमान हुए, बहनें घरों में दीप जला रही थी, युवा भगवा पताकाएं लहरा रहे थे, हर कोई भगवान राम के दर्शन के लिए आतुर था, पूरा देश खुशियां मना रहा था, लेकिन एक पार्टी मायूस थी, वो कांग्रेस पार्टी थी। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, मुहूर्त खराब है हम नहीं जाएंगे। मुहूर्त तो कांग्रेस का खराब है। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया लेकिन कांग्रेस नहीं गई। विनाशकाले विपरित बुध्दि, कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है। अब जब तक ये सूरज-चांद और धरती रहेगी, लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम का विरोध किया था। इनके गलत फैसलों के कारण ही आज कांग्रेस गर्त में जा रही है। 

धन्नू, पन्ना, जुम्मन आखिर कौन है इंडी का पीएम
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले अपने प्रधानमंत्री का कोई एक नाम तो बताएं, भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी हैं और चुनाव के बाद भी रहेंगे। इंडी गठबंधन के लोग कभी कहते हैं कि, चुनाव के बाद तय कर लेंगे। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से साल-साल भर के लिए बन जाएंगे। अरे कोई एक नाम तो बताओ कि, प्रधानमंत्री धन्नू होगा, पन्ना होगा, कल्लू होगा या जुम्मन होगा। पूर्व सीएम ने कहा कि, हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो उलट-पलटकर देखते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है। सब्जियां लेने जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। जब हम मटका और सब्जियां भी देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देख भाल कर ही चुनेंगे। इसलिए मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। 


मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा भारत
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में तो दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था लेकिन 2014 के बाद से दुनिया भर में भारत का डंका बजा है। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे, पाकिस्तान भी आंखें दिखाता था लेकिन मोदी जी ने कह दिया कि, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। एक ही उदाहरण देखिए कि, रूस-यूक्रेन के बीच युध्द चल रहा था, हमारे बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी जी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को किया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि, जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर निकलें तो युध्द थम जाए और जब बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए निकले तो दोनों तरफ से युध्द थम गया और हमारे बच्चे सुरक्षित निकल आए। भारत के बच्चों के पीछे-पीछे पाकिस्तान और बांग्लादेश के बच्चे भी निकल आए। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed