फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Former employee of Som company and Dhaba operator murdered in Bhopal

MP News: सोम कंपनी के पूर्व कर्मचारी और ढाबा संचालक की हत्या, आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर पीट-पीटकर ली जान

Tue, 03 Jun 2025 10:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

युवकों को आशंका थी कि कहीं जिंदा बच गया तो हम सभी फंस जाएंगे। इसलिए आरोपियों ने योजना बनाकर पीछे से पहुंचे और राजपूत की आंख में मिर्च पावडर डाल दिया। जब उसे दिखना बंद हुआ तो आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के समरधा के पास एक व्यक्ति कि युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है। वह ढाबा संचालक था, लेकिन कुछ महीनों से वह सोम शराब कंपनी के लिए भी काम कर रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले
विज्ञापन


मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि 45 वर्षीय लिबर्टी कॉलोनी समरधा निवासी कृपाशंकर राजपूत के साथ पांच अन्य युवक शराब पार्टी कर रहे थे। रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात करीब तीन बजे समरधा नाले के पास शराब पार्टी के बाद विवाद हो गया। जिसमें युवकों ने मिलकर कृपाशंकर राजपूत की डंडे से पीटपीटकर हत्या कर दी। राजपूत ढाबा चलाता था और सोम ग्रुप की शराब कंपनी में नौकरी करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि कृपाशंकर एक ही युवक के साथ पहले शराब पी रहा था। दोनों में हॉटटॉक हुई तो उसने अपने आधा दर्जन दोस्तों को बुला लिया था। इसके बाद सभी ने मिलकर हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व, भीतरघातियों पर गिरेगी गाज

मिर्च पावडर डालकर की हत्या
युवकों को आशंका थी कि कहीं जिंदा बच गया तो हम सभी फंस जाएंगे। इसलिए आरोपियों ने योजना बनाकर पीछे से पहुंचे और राजपूत की आंख में मिर्च पावडर डाल दिया। जब उसे दिखना बंद हो गया, तभी सभी युवकों ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल होन के बाद उसे छोड़कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए थे। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब तक विक्की खामरा, शिवम कुशवाह, नितीश कौड़, शुभम व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed