फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   For the first time, 500 Tehsildars and Naib Tehsildars reached Bhopal, new executive committee of Junior Admin

Mp: पहली बार 500 तहसीलदार पहुंचे भोपाल, डॉ.धर्मेंद्र सिंह चौहान बने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ के अध्यक्ष

Sun, 22 Sep 2024 09:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 22 Sep 2024 09:23 PM IST
सार

रविवार को प्रदेश भर के करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार भोपाल पहुंचे। गौरतलब है कि पहली बार संघ के चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में तहसीलदार भोपाल पहुंचे। डॉ.धर्मेंद्र सिंह चौहान नए अध्यक्ष और नवीन चंद्र कुंभकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
For the first time, 500 Tehsildars and Naib Tehsildars reached Bhopal, new executive committee of Junior Admin
तहसीलदारों का सम्मेलन और निर्वाचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में तहसीलदार को एक मामले में कलेक्टर द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवा संघ के वर्तमान पदाधिकारियों को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ। इसे लेकर रविवार को प्रदेश भर के करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार भोपाल पहुंचे यह पहली बार हो रहा है कि संघ के चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में तहसीलदार भोपाल पहुंचे। दिन भर चली चुनाव प्रक्रिया के बाद देर शाम को डॉ.धर्मेंद्र सिंह चौहान नए अध्यक्ष और नवीन चंद्र कुंभकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन




पूराने पदाधिकारियों से नाराज थे तहसीलदार
जानकारी के अनुसार संघ के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के कार्यकलाप से प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार नाराज थे उनका मानना है कि संगठन उनके लिए सही रूप में काम नहीं कर रहा है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे और नए अध्यक्ष का चुनाव कर रहे हैं। महा सम्मेलन में शामिल होने आए तहसीलदार ने बताया कि प्रदेश भर से  500 कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए हैं। एक हजार रुपए पंजीयन शुल्क के साथ अधिकारी रजिस्ट्रेशन कराया। 
विज्ञापन



अध्यक्ष के लिए 7 वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 11 उम्मीदवार
अध्यक्ष के लिए 7 और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म दाखिल किए थे जिसमें अध्यक्ष के लिए डॉ.धर्मेंद्र सिंह चौहान, अमित सिंह, अनिल पटेल, शेखर चौधरी, योगिता वाजपेई,प्रदीप तिवारी, गौरीशंकर बैरवा, मनीष श्रीवास्तव, ने नामांकन दाखिल किए। हालांकि बाद में 5 लोगों ने अपने नाम वापस ले लिया।  वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 11 लोगों ने नामांकन भरा था जिसमें श्याम नंदन चंदेल, वीर बहादुर सिंह धुर्वे, डॉ.दर्शन लाल नेगी, प्रियंका नेताम, प्रदीप तिवारी, नवीन चंद्र कुंभकार, अंबर पंथी, आलोक श्रीवास्तव , नारायण नांदेड़ा, आकाश शर्मा, शिव शंकर शुक्ला शामिल थे बाद में 6 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन वोटिंग कराकर बने थे अध्यक्ष
इधर आंदोल के बीच सोशल मीडिया ग्रुप पर आनलाइन ग्रुप पर वोटिंग से  इंदौर में पदस्थ नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष बना दिया गया था। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के संगठन मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की वर्तमान कार्यकारिणी ने अवैध घोषित किया था। इस बीच चौहान को अध्यक्ष पद के लिए प्रमोट करने वाले अफसरों की ओर से एक बार फिर तहसीलदार से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बन चुके और संघ की वर्तमान कार्यकारिणी में शामिल तहसीलदारों को चुनौती दी गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed