फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   exit poll results lok sabha election 2024: Exit poll results for Lok Sabha elections 2024 will come on June 4

MP Exit Poll 2024: इस बार किसकी सरकार? 2019 के सटीक दावों के बाद एग्जिट पोल का इंतजार, एक जून को आएंगे आंकड़े

Fri, 31 May 2024 12:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 May 2024 12:06 PM IST
सार

Exit Poll 2024: पिछली बार 2019 लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल के सटीक दावों के बाद से 2024 में एक बार फिर से लोगों को एक जून का बेसब्री से इंतजार है। अमर उजाला की वेबसाइट पर भी एक जून को मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों के एग्जिट पोल प्रकाशित होंगे। 

विज्ञापन
exit poll results lok sabha election 2024: Exit poll results for Lok Sabha elections 2024 will come on June 4
Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: पिछली बार ऐसे थे आंकड़ें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक जून को आखिरी चरण का मतदान होना है। इसके बाद वो घड़ी आ जाएगी, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है, यानी एग्जिट पोल का। हालांकि रिजल्ट चार जून को आना है, लेकिन फिर भी लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस सर्वे में काफी हद तक ये साफ हो जाता है कि आने वाले पांच वर्षों में किसके पास देश की बागडोर रहने वाली है। इन सवालों के जवाब जानने के लिए आप शनिवार शाम अमर उजाला से जुड़ सकते हैं। यहां आपको चुनाव की सटीक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


2019 के एग्जिट पोल की बात करें तो ये आंकड़ा काफी हद तक सटीक बैठा था। इस बार भी अमर उजाला की वेबसाइट पर भी एक जून को मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों के एग्जिट पोल प्रकाशित होंगे।  मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर भी अनुमान इसी दिन सामने आएंगे। 2019 में मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल सटीक बैठे थे। इस वजह से चार जून को मतगणना से पहले एक जून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ। शुरुआती चार चरणों में सभी सीटों पर मतदान हो चुका था। भाजपा जहां सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा कर रही है, कांग्रेस अपना 2019 का प्रदर्शन सुधारने की उम्मीद लगाकर बैठी है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मुकाबला बराबरी का है। 29 में से 15 सीटें भी कांग्रेस जीत सकती है। 2019 में भी मध्य प्रदेश ने चार चरणों में मतदान किया था। अमर उजाला पर हर बार की तरह तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स प्रकाशित किए जाएंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे अलग से प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में सटीक रहा था दावा
2019 के लोकसभा चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल ने दावा किया था कि प्रदेश की 29 में से 26 से 28 सीटों पर भाजपा की जीत होगी और ये नतीजे सही भी रहे थे। छिंदवाड़ा को छोड़कर भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वोट प्रतिशत भी भाजपा के पक्ष में 57 प्रतिशत रहने का अनुमान था, जो वास्तव में 58 प्रतिशत के पार गया था। जन की बात और आईएएनएस-सीवोटर ने भाजपा को 24 और 21-24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। सी-वोटर और और जन की बात ने 5-8 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान किया था, जो गलत साबित हुआ था।  

2019 चुनाव के नतीजे  
2019 में भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था। 2019 में 67.09% वोट पड़े थे, जिसमें से पुरुषों ने 67.01%, महिलाओं ने 67.18% और अन्य ने 14.58% वोटिंग की थी। 542 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 23 मई 2019 को घोषित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटी थी। भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 30 मई 2019 को वाराणसी से सांसद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।


क्या और कैसे होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल को एक सर्वे की तरह समझिए। ये सर्वे वोटिंग वाले दिन ही होता है। इसमें वोटरों से सवाल किए जाते हैं। इस दौरान उनका मन टलोलकर ये जानने का प्रयास किया जाता है कि उनका वोट किस पार्टी के पक्ष में रहने वाला है। सर्वे करने वाली एजेंसियों की टीम पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों से सवाल करती हैं। इसके बाद इसका एनालिसिस किया जाता है और इसके आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। भारत में कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल करवाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed