फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Environment Day Special CM Shivraj resolution start the day with plantation planted 2500 saplings in 833 days

Environment Day Special: CM शिवराज का संकल्प- दिन की शुरुआत पौधरोपण से, 833 दिन में लगाए 2500 पौधे

Mon, 05 Jun 2023 08:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 08:20 AM IST
सार

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक संकल्प हरियाली के जनआंदोलन में तब्दील हो चुका है। 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती पर शिवराज ने अमरकंटक में संकल्प लिया था कि अपने दिन की शुरुआत पौधरोपण से करेंगे। तब से वे हर दिन तीन पौधे लगा रहे हैं। वे जहां भी होते हैं, दिन की शुरुआत पौधरोपण से ही होती है। इस वजह से एमपी ही नहीं, बल्कि अब तक भारत के 12 राज्यों में वे पौधरोपण कर चुके हैं। उनसे प्रेरणा लेकर अंकुर अभियान के तहत मध्यप्रदेश में आम लोगों ने 60 लाख पौधे लगाए हैं।
 

विज्ञापन
Environment Day Special CM Shivraj resolution start the day with plantation planted 2500 saplings in 833 days
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिकृत आंकड़ों के अनुसार तीन जून 2023 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 833 दिन में करीब 2500 पौधे लगाए हैं। 19 फरवरी 2023 को जब उनके अभियान के दो साल पूरे हुए, तो विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया था। यहां तक कि शिवराज तो आम लोगों से भी अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह समेत जिंदगी के प्रमुख अवसरों पर पौधरोपण करने की अपील करते हैं।

विज्ञापन


जनवरी 2022 में श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में मुख्यमंत्री ने संकल्प में जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ या परिजनों की स्मृति में पौधे लगाने वालों को शामिल किया। अब तक वे करीब दो हजार से अधिक लोगों के साथ पौधरोपण कर चुके हैं। भोपाल में शिवराज स्मार्ट सिटी उद्यान में ही पौधरोपण करते आए हैं। रोज विविध क्षेत्रों की हस्तियां, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके साथ पौधरोपण कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि बंजर पड़ी जमीन आज कई पेड़ों से सजी दिखाई देती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई थी शुरुआत...
19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल शंभुधारा क्षेत्र में थे। वहां उन्होंने रूद्राक्ष और साल का पौधा रोपा था। इस दौरान उन्होंने तय किया कि क्यों न दिन की शुरुआत पौधा लगाकर ही की जाए। तब से अब तक यह सिलसिला जारी है। कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री ने सावधानियों के बीच पौधरोपण जारी रखा और जहां भी गए, वहां पौधा लगाने के संकल्प को त्यागा नहीं।

कई हस्तियों के साथ किया पौधरोपण...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी समेत बॉलीवुड सितारों, केंद्रीय मंत्री, साधु-संतों के साथ पौधरोपण किया है। इतना ही नहीं वे देश में जहां भी होते हैं, वहां पौधरोपण करते हैं। गुजरात के भरूच स्थित मनन आश्रम, तमिलनाडु के गोड़ादेवी मंदिर, हरिद्वार, वाराणसी, शिर्डी, नासिक, चिन्नाजीयर स्वामी आश्रम हैदराबाद, मां त्रिपुर सुंदर मंदिर त्रिपुरा, कान्हा शांति वनम, हार्टफुलनेस संस्थान हैदराबाद, मां अमृतानंदमयी मठ परिसर केरल, पुदुचेरी और चैन्नई सहित अन्य स्थानों में भी उन्होंने पौधे लगाकर संकल्प को कायम रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed