फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Employees of PHE section Bhopal reach office after 11:30 am, flouting government's instructions

PHE NEWS: साढ़े 11 के बाद ऑफिस पहुंचते हैं पीएचई खंड भोपाल के कर्मचारी, शासन के निर्देशों की उड़ा रहे धज्जियां

Mon, 29 Jul 2024 10:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 29 Jul 2024 10:43 PM IST
सार

पीएचई भोपाल खंड के कर्मचारी और अधिकारी समय पर अ़ॉफिस नहींं पहुंचते हैं। साढ़े 11 बजे के बाद तक आते हैं। ये मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Employees of PHE section Bhopal reach office after 11:30 am, flouting government's instructions
अ़ॉफिस में झपकी लेंती गुप्ता मैडम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड के दौरान मध्य प्रदेश में पांच दिवस कार्यालय लगाने की व्यवस्था के साथ कार्यालयीन समय में जो परिवर्तन किया गया था, उसका पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को कार्यालयीन समयावधि का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन राजधानी भोपाल में ही शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पीएचई विभाग के भोपाल खंड में आधे से ज्यादा कर्मचारी 11:30 के बाद ऑफिस पहुंच रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला टीम ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि यहां ज्यादातर कर्मचारी यहां तक की अधिकारी भी नदारत मिले।
विज्ञापन


रजिस्टर में नहीं थे हस्ताक्षर, प्रभारी के अलग-अलग बहाने 
एचपीई विभाग के खंड भोपाल में 11:30 जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो यहां के कुछ कर्मचारी पहुंच चुके थे, कुछ पहुंच रहे थे यहां तक की कार्यपालन यंत्री भी ऑफिस नहीं पहुंची थीं, हालांकि यहां के कर्मचारियों ने बताया कि मैडम मीटिंग में गई हुई है। अमर उजाला की टीम ने जब अटेंडेंस रजिस्टर की पड़ताल की तो पता चला कि रजिस्टर में ज्यादातर कर्मचारियों ने सिग्नेचर ही नहीं किए हैं। कुछ कर्मचारी टीम को देखकर अपने हस्ताक्षर करने लगे। इस शाखा के प्रभारी विमल मौर्य से जब मामले की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अलग-अलग प्रकार के बहाने बताने लगे बोले कुछ लोग छुट्टी पर होंगे, कुछ लोग अस्पताल गए होंगे लेकिन जब उनसे पूछा गया कि आपके पास छुट्टी का एक भी आवेदन है तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। उपस्थिति रजिस्टर में मुश्किल से तीन चार कर्मचारियों के सिग्नेचर थे इससे साफ जाहिर होता है कि पीएचई विभाग के खंड भोपाल ऑफिस में आने का और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इस मामले में जब यहां की कार्यपालन यंत्री से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब देना उचित नहीं समझा। जानकारी के अनुसार यहां की कार्यपालन यंत्री भी समय पर कभी ऑफिस नहीं पहुंचती हैं, यही वजह है कि कर्मचारी भी मनमानी तरीके से आते और जाते हैं।
विज्ञापन


नींद लेती मिली  गुप्ता मैडम 
अमर उजाला की टीम जब पीएचई विभाग के खंड भोपाल में पहुंचा तो ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचे थे जो पहुंचे भी थे उनमें से एक मैडम भी पहुंची थी जो अपनी कुर्सी में बैठकर नींद लेती दिखाई। जब उनसे इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज सावन सोमवार का व्रत है इसलिए झपकी आ गई। जानकारी के अनुसार विभाग में गुप्ता मैडम एलडीसी के पोस्ट पर पदस्थ हैं, कार्यालय में इनको कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, इसलिए यह हमेशा बैठी ही रहती है। जबकि अपात्र लोगों को बड़े-बड़े काम देकर रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने ही जारी हुआ है आदेश 
गौरतलब है कि अप्रैल 2021 से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है लेकिन सुबह 10 बजे अधिकतर कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी नहीं आते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 26 जून को एक आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे कार्यालयीन समयावधि का पालन कराएं।


कोरोना काल में बदल गया कार्यालय का समय
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल के बाद सरकार ने केंद्र की तरह ही प्रदेश में पांच दिन कार्यालय लगाने की व्यवस्था प्रारंभ की। पहले दूसरे और तीसरी शनिवार को अवकाश रहता था। इसमें परिवर्तन कर शनिवार को भी अवकाश रखा गया। इसके स्थान पर कार्यालयीन समय अवधि में परिवर्तन किया गया। सुबह साढ़े के स्थान पर 10 बजे से कार्यालय प्रारंभ होने और शाम साढ़े छह बजे की जगह छह बजे बंद करने की व्यवस्था बनाई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed