फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Election 2023: KamalNath statement on CM, said- his name is not being taken even when he is present on stage

MP Election 2023: कमलनाथ का सीएम पर तंज, कहा- मंच पर मौजूद होने पर भी नहीं लिया जा रहा उनका नाम

Fri, 13 Oct 2023 11:36 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:36 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, कमलनाथ ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भाजपा ने हालातों को भाँपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने ‘शिखर’ नेतृत्व को इस चुनाव में ‘शून्य’ कर दिया है। इसके पहले नाथ गुरुवार को भी ट्वीट कर भाजपा के प्रत्याशी, मंत्रियों पर तंज किया था। 

विज्ञापन
Election 2023: KamalNath statement on CM, said- his name is not being taken even when he is present on stage
कमलनाथ ने शनिवार को शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के इस महासमर में प्रतिदिन नए-नए बयान सुनने को मिल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रत्याशियों को थका हारा बताने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को शून्य करार दिया है। नाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि भाजपा की कथनी-करनी में सिर्फ़ फ़र्क़ नहीं बल्कि विरोधाभास भी है। ये एक विरोधाभास ही तो है कि मप्र भाजपा लिख रही है कि “असंभव को संभव और शून्य को शिखर बनाने का नाम ’भाजपा’ है।” जबकि बात और हालात ठीक इसके विपरीत हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने आगे लिखा कि 18 साल के शासनकाल में यदि भाजपा चाहती तो मप्र के विकास को ‘संभव’ कर सकती थी, लेकिन भ्रष्टाचार की लिप्तता में व्यस्त रहने की वजह से भाजपा के लिए ऐसा करना असंभव ही रहा। शायद इसीलिए भाजपा ने हालातों को भांपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने ‘शिखर’ नेतृत्व को इस चुनाव में ‘शून्य’ कर दिया है। 
विज्ञापन


बिखर गए शिखर
पीसीसी चीफ ने आगे ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री के मंच पर उपस्थित होते हुए भी किसी को उनका नाम लेने तक की याद नहीं आती, उनके काम की बात करना तो बहुत दूर की बात है। तो फिर ऐसा तथाकथित शिखर किस काम का जो दिखाई न दे। इस विधानसभा चुनाव में मप्र की जनता भाजपा को ‘शिखर से शून्य’ पर ले आयेगी। भाजपा के राजनीतिक शिखर, बिखर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed