फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   eight division of bhopal railway station iso certificates for cleanliness

भोपाल मंडल के आठ स्टेशनों को मिला स्वच्छता का आईएसओ प्रमाण पत्र

Wed, 30 Dec 2020 03:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Dec 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
eight division of bhopal railway station iso certificates for cleanliness
bhopal railway station

पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के आठ स्टेशनों को आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। भोपाल मंडल रेल की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल के जिन आठ स्टेशनों को यह आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है, उनमें गुना, गंजबासोदा, शिवपुरी, सांची, बीना, इटारसी, होशंगाबाद, और विदिशा स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन



भोपाल स्टेशन के पास यह प्रमाण पत्र वर्ष 2019 से ही है। उल्लेखनीय है कि यह आईएसओ प्रमाण पत्र पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए अच्छे कार्यों जैसे स्टेशन पर बेहतर साफ सफाई, यात्रियों के लिए उपलब्ध शुद्ध पेय जल और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में किये गये उल्लेखनीय कार्यों आदि के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन


भोपाल मण्डल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल के आठ स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम मंडल के स्टेशनों पर यात्री अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही यात्रियों को शुद्ध वातावरण मुहैया कराने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए सभी रेल कर्मियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed