फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Double Suicide: First the girl hanged herself, the young man could not save her so he hanged himself

Double Suicide: पहले युवती ने फांसी लगाई, युवक उसे नहीं बचा सका तो खुद भी फंदे पर झूला

Fri, 08 Nov 2024 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 05:04 PM IST
सार

अयोध्या नगर इलाके में युवक सोनू महालय (23) और युवती पायल (19) एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों बैतूल के रहने वाले थे और तीन महीने से भोपाल में किराए पर रह रहे थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन
Double Suicide: First the girl hanged herself, the young man could not save her so he hanged himself
भोपाल में डबल आत्महत्या का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या नगर इलाके में एक ही कमरे में युवक व युवती फांसी के फन्दे पर लटके मिले। यहां पर वे करीब तीन महीने किराए के मकान में थे। युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मदद करना चाहती थी। वह भोपाल में नौकरी करने का कहकर निकली थी। उसने यह नहीं बताया था कि वह किसी युवक के साथ यहां पर रहती है। इधर युवक भी पिछले करीब सात महीने से भोपाल आया था। उसने भी घर में बताया था कि वह अकेला ही रहता है। दोनों पड़ोस के गांव के थे, उनके बीच भाई-बहन जैसा कोई रिश्ता नहीं था। माना जा रहा है कि वे यहां पर लिव-इन रिलेशन में साथ में रहते थे। परिजनों को खुदकुशी के बाद ही पता चला कि युवक व युवती साथ में रहते थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पहले युवती ने फांसी लगाई युवक ने युवती के गले की गांठ खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि सोनू महालय (23) और पायल (19) बैतूल के रहने वाले थे। तीन महीने पहले नरेला के अयोध्या नगर में दोनों ने घर किराए पर लिया था। मकान मालिक को कहा था कि वे भाई - बहन हैं। गुरुवार को मकान मालिक ने पुलिस को सोनू व पायल के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी थी। मकान मालिक से पता चला कि दोनों सुबह पानी भरने के लिए कमरे से बाहर नहीं आए। शाम 4 बजे तक गेट बंद दिखा तो शक होने पर वेंटिलेशन वाली जाली से झांक कर देखा। दोनों के शव फंदे पर लटके हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से अनौपचारिक चर्चा में पता चला कि पायल के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। पायल सबसे बड़ी बेटी थी। उसने दीनदयाल योजना के तहत कम्प्यूटर का कोर्स किया था। उसने पिता से कहा था कि घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नौकरी करना चाहती है। यही कहकर वह भोपाल आ गई थी। उसने कभी भी परिजनों का यह नहीं बताया कि वह यहां पर किसी युवक के साथ रहती है। 
विज्ञापन


दीपावली पर घर गई थी युवती 
पिछले दिनों दीपावली पर वह घर पहुंची थी तब भी उसने नहीं बताया कि वह भोपाल में किसी युवक के  साथ लिवइन में रहती है। इधर सोनू महालय के परिजनों ने बताया कि सोनू ने आईटीआई पास की थी। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसने भी अपने घर में नहीं बताया था कि वह किसी युवती के साथ रहता है। इस तरह दोनों करीब सात महीने पहले बैतूल से भोपाल आए थे। नरेला शंकरी वाले घर को उन्होंने तीन महीने पहले ही किराए पर लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती 
युवती नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के लिए पास के जिस गांव में जाती थी। उसी गांव में सोनू रहता था। यहां पर दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन्होंने साथ में भोपाल में रहने का फैसला किया था। पुलिस को खुदकुशी के कारणों को बारे में अभी कुछ भी नहीं पता है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौका मुआयना करने के बाद यह कहा जा सकता है पहले पायल फन्दे पर झूली थीI युवक ने उसके फन्दे की गठान खोलने की कोशिश की थी, लेकिन गठान खुली नहीं और पायल की मौत हो गई। पायल को मृत देखने के बाद सोनू ने भी भी फांसी लगा ली। मौके से दोनों के मोबाइल फोन मिले हैं जिनमें पैटर्न लॉक लगा हुआ। फोन का डेटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed