फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dispute between two groups of Kinnar community in bhopal half a dozen eunuchs arrived to write report

MP News: किन्नर समुदाय के दो गुटों में विवाद, काजल बंबइया पर मुस्कान मिर्जा का ब्रेसलेट छीनने का आरोप

Sun, 22 Jan 2023 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 10:35 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में शनिवार को दो किन्नर समुदायों में विवाद हो गया है। काजल बंबइया पर किन्नर मुस्कान मिर्जा ने ब्रेसलेट छीनने का आरोप लगाया, जबकि काजल बंबइया ने मुस्कान पर मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Dispute between two groups of Kinnar community in bhopal half a dozen eunuchs arrived to write report
किन्नर समुदाय में विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय के दो गुटों में शनिवार दोपहर बाद विवाद हो गया। एक गुट ने मारपीट करने, जबकि दूसरे गुट ने ब्रेसलेट लूटने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट में चोटिल दो किन्नरों का मेडिकल कराया है, साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, इस दौरान एक पक्ष लूट का मामला दर्ज कराने पर अड़ा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वसूली के क्षेत्र को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। शनिवार को हुई मारपीट के पीछे भी क्षेत्र में वसूली ही असली कारण है।
विज्ञापन


मंगलवारा पुलिस के अनुसार किन्नर काजल बंबइया अपने साथियों के साथ थाने पहुंची और चोट दिखाते हुए कहा कि मुस्कान मिर्जा व उसके साथियों ने मारपीट की है। इसके चंद मिनट बाद मुस्कान मिर्जा व उसके साथियों के साथ गुरू के नाम से प्रसिद्ध सुरैया किन्नर भी थाने पहुंच गई। मुस्कान व सुरैया गुट का तर्क है कि शनिवार दोपहर मुस्कान का ब्रेसलेट काजल बंबइया ने एक कॉलोनी में छीना था। जहां हाथपाई हुई, इसके बाद काजब जब ब्रेसलेट लेकर भाग रही थी, तब वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसे चोट लगी है। वहीं, काजब बंबइया ने मुस्कान व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
विज्ञापन


किन्नर सुरैया गुरू के साथ आधा सैकड़ा किन्नर थाने पहुंचे और थाने के बाहर बैठकर हंगामा करने लगे। हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देखकर किन्नरों को शांत कराया। किन्नर समुदाय के गुरू सुरैया ने बताया कि आये दिन काजल बंबइया किन्नर उन्हें प्रताड़ित करता है। लगातार किन्नर उनके ग्रुप के किन्नरों से हफ्ता वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आये दिन काजल बंबइया हम लोगों को झूठा फंसाने की कोशिश करता है। वहीं, मुस्कान ने आरोप लगाया कि आरोपी काजल बंबइया ट्रेनों में रैकी करने वाला किन्नर है। वह ट्रेन में सवार होकर अड़ीबाजी और चैन लूट करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed